{"_id":"5d094f7d8ebc3e36ff04d66b","slug":"1560891247126-30-meerut-news137","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई से 6.30 लाख की ठगी करने वाला हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरआई से 6.30 लाख की ठगी करने वाला हुआ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआरआई से 6.30 लाख की ठगी करने वाला गिरफ्तार
मेरठ। साइबर सेल और नौचंदी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के तहत रेलवे में ठेका दिलाने के नाम पर एनआरआई महिला से 6.30 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके तीन साथी फरार बताये जा रहे हैं, जिनकी तलाश में टीम जुटी है।
पुलिस के मुताबिक एक सप्ताह पूर्व एनआरआई महिला शालिनी शर्मा एसएसपी नितिन तिवारी से मिलीं और एक शिकायती पत्र सौंपा। महिला का आरोप था कि आफताब मिर्जा नाम के एक व्यक्ति ने रेलवे में ठेका दिलाने के नाम पर उनके साथ 6.30 लाख रुपये की ठगी की है। करीब तीन साल से वह तरह-तरह का बहाना बनाता रहा और अब रुपया लौटाने से इंकार कर रहा है। एसएसपी ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिये। साथ ही साइबर सेल को मामले के खुलासे का जिम्मा सौंपा। सोमवार को साइबर सेल ने आफताब मिर्जा पुत्र वहाबुद्दीन निवासी सराय थाना, तहसील निजामाबाद, आजमगढ़ को मोहिउद्दीनपुर से धर दबोचा।
दोस्त के सहयोग से बनाया शिकार
साइबर सेल ने जांच शुरु की तो पता चला कि शालिनी शर्मा की दोस्त सीमा त्यागी ने ही आरोपी आफताब मिर्जा से उसकी मुलाकात कराई थी। उसने कहा कि वह रेल के पार्ट्स तैयार करें। रेलवे में टेंडर दिलाने की जिम्मेदारी उसकी है। टेंडर दिलाने के बाद वह खुद उनके बनाये पुर्जे खरीदेगा। उसने काफी कुछ ऐसे दस्तावेज तैयार किये थे, जिसे देखकर कोई भी यकीन कर सकता था।
विज्ञापन
एकाउंट में कराए पांच लाख ट्रांसफर
जांच अधिकारी शिव शंकर यादव ने बताया कि 2016 में शालिनी शर्मा का आफताब मिर्जा से संपर्क हुआ। आफताब ने ढाई-ढाई लाख रुपया क्रमश: अपने पिता और दिल्ली निवासी महिला मित्र ललिता के एकाउंट में ट्रांसफर कराया। जबकि 1.3 लाख रुपया उसने शालिनी के भाई संजय शर्मा से नकद उठाया। एकाउंट डिटेल्स से इसकी पुष्टि हुई है। साथ ही आरोपी ने भी कुबूल किया है।
वर्जन -
ठगी का मुख्य आरोपी गिरफ्त में आ चुका है। तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार करते हुए रकम बरामद की जाएगी। - योगेंद्र सिंह, प्रभारी, साइबर सेल