फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मोहनपुरी से अपहृत रिटायर्ड मेजर गढ़ मुक्तेश्वर से बरामद

मोहनपुरी से अपहृत रिटायर्ड मेजर गढ़ मुक्तेश्वर से बरामद

Wed, 19 Jun 2019 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
मोहनपुरी से अपहृत रिटायर्ड मेजर गढ़ मुक्तेश्वर से बरामद
मोहनपुरी से अपहृत रिटायर्ड मेजर गढ़ मुक्तेश्वर से बरामद
विज्ञापन


मेरठ। मोहनपुरी से सोमवार को दिनदहाड़े अपहरण किये गये रिटायर्ड मेजर को पुलिस ने गढ़मुक्तेश्वर से बरामद कर लिया। पुलिस अब इस मामले में आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
ईसापुर बीबीनगर बुलंदशहर के मूल निवासी पूर्व मेजर सतपाल सिंह यादव करीब 10 साल से बना मसूरी इंचौली में रह रहे हैं। उनकी गांव में स्पोर्ट्स फैक्टरी है। सोमवार सुबह वह विकास विहार मोहनपुरी में रह रही अपनी बेटी पूजा के यहां आये थे। दोपहर करीब तीन बजे सतपाल अपने ड्राइवर राहुल के साथ फैक्टरी के लिए रवाना हुए। सीओ ऑफिस से चंद कदमों की दूरी पर बदमाशों ने गाड़ी रुकवाई। ड्राइवर को मारपीट कर सतपाल का अपहरण कर ले गए। पुलिस ने इस मामले में किठौर निवासी सोनू मलिक और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। रात में ही पुलिस को सतपाल सिंह की लोकेशन मिल गई। मंगलवार सुबह पुलिस ने गढ़मुक्तेश्वर चौराहे से सतपाल सिंह को बरामद कर लिया। इसकी सूचना मिलते ही परिजन सिविल लाइन थाने आ गये। पुलिस ने डाक्टरी कराने के बाद उन्हें परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन

लेनदेन का है विवाद, ले गए स्कॉर्पियो
इंस्पेक्टर का कहना है कि सतपाल सिंह पर सोनू मलिक का 13 लाख रुपये का कर्ज था। तीन लाख रुपये सतपाल दे चुका है। 10 दस लाख रुपये बकाया हैं। इसी का विवाद चल रहा है। आरोपी सतपाल को गढ़मुक्तेश्वर में छोड़ गए और उसकी स्कॉर्पियो ले गए। हालांकि स्कॉर्पियो भी फाइनेंस पर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed