{"_id":"5d094e978ebc3e36ff04d630","slug":"15608910172512-meerut-news13","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवंटियों के खिले चेहरे, 512 को मिले आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवंटियों के खिले चेहरे, 512 को मिले आवास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवंटियों के खिले चेहरे, 512 को मिले आवास
मेरठ। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘प्रधानमंत्री आवासीय योजना’ के तहत मंगलवार को आवासों को आवंटन लॉटरी प्रक्रिया से हुआ। एमडीए कार्यालय में सुबह से ही लोग जुटने शुरू हो गए। पर्ची निकालने के बाद आवंटियों के नाम बोले गए तो आवास पाकर उनके चेहरे खिल उठे। एमडीए ने 512 परिवारों को आवासों का आवंटन किया।
जिले में आवास एवं विकास, एमडीए, नगर निगम, डूडा सहित अन्य विभागों में प्रधानमंत्री आवास योजना में करीब 50 हजार पंजीकरण हुए हैं। जिसमें आवास विकास परिषद ने सबसे पहले आवास आवंटन किए थे। मंगलवार को एमडीए ने फ्लैटों का आवंटन किया। साढे़ चार लाख की कीमत वाले मकान के आवंटियों को सब्सिडी मिलने के बाद ढाई लाख रुपये चुकाने होंगे। आवास पाने को 70 प्रतिशत महिलाएं आवंटन प्रक्रिया में शामिल हुई। लोहियानगर में 128, शताब्दीनगर 384 आवासों सहित एमडीए ने कुल 512 आवासों का आवंटन किया। एमडीए ने लोहियानगर व शताब्दीनगर में 24 फरवरी से 15 मई तक मकान पाने को आवेदन मांगे थे। जिसमें 1674 आवेदकों ने पंजीकरण कराया। आवंटियों ने 25 हजार रुपये बतौर पंजीकरण राशि जमा कराई थी। शताब्दीनगर योजना में 1409 आवेदकों में 352, लोहियानगर में 265 में से 39 अपात्र घोषित हुए। लॉटरी प्रक्रिया के दौरान अपर नगर मजिस्ट्रेट चंद्रेश कुमार सिंह, वित्त नियंत्रक सुदर्शन, एमडीए अधीक्षण अभियंता पीपी सिंह, एमडीए तहसीलदार करनवीर सिंह, डूडा पीओ आशीष सिंह, आवास विकास अधीक्षण अभियंता एसपीएन सिंह, सहायक अभियंता आवास विकास देवेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
आवेदकों की स्थिति
शताब्दीनगर योजना में कुल फ्लैटों की संख्या - 384
कुल आवेदकों की संख्या - 1409
सत्यापन में अपात्र आवेदक - 352
कुल पात्र आवेदकों की संख्या - 1057
लोहियानगर में कुल फ्लैटों की संख्या - 128
कुल आवेदकों की संख्या - 265
सत्यापन में अपात्र आवेदक - 39
कुल पात्र आवेदकों की संख्या - 226