{"_id":"5d094e948ebc3e2ad96e185a","slug":"156089101415-meerut-news123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात हजार की सुपारी लेकर मारा सांसद का चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात हजार की सुपारी लेकर मारा सांसद का चालक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात हजार की सुपारी लेकर मारा सांसद का चालक
मेरठ। दिल्ली साउथ एवेन्यू थानाक्षेत्र में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के ड्राइवर सुरेश कुमार की हत्या मेरठ के बदमाशों ने सात हजार रुपये की सुपारी लेकर की थी। मंगलवार को दिल्ली पुलिस एक आरोपी को लेकर मेरठ पहुंची। हत्या में प्रयुक्त चाकू और मोबाइल फोन बरामद कर लिया।
दिल्ली के नार्थ एवेन्यू थाना प्रभारी गिरीश कुमार के मुताबिक सांसद की कोठी के पास ही सुरेश रहता था। सुरेश की पत्नी के शिवम निवासी नंगला बट्टू सिविल लाइन मेरठ से अवैध संबंध थे। पत्नी ने शिवम के साथ मिलकर सुरेश की हत्या की प्लानिंग बनाई। एक सप्ताह पहले शिवम ने अपने साथी अमन निवासी नंगला बट्टू व तीन अन्य साथियोें के साथ मिलकर सुरेश की हत्या कराई थी। दिल्ली पुलिस ने सुरेश की पत्नी समेत आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मंगलवार को दिल्ली पुलिस शिवम को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंची। आला कत्ल और मोबाइल बरामद करने के लिए दिल्ली पुलिस लोकल पुलिस को साथ लेने के लिए दो घंटे तक थाने में बैठी रही। बाद में दिल्ली पुलिस को थाने से दो सिपाही मिले। तब जाकर दिल्ली पुलिस ने चाकू व मोबाइल बरामद किया। इंस्पेक्टर गिरिश कुमार के मुताबिक आरोपियों ने शिवम से सात हजार रुपये की सुपारी लेनी बताई है। दो हजार रुपये आरोपियों ने दावत में खर्च कर दिए। पांच हजार रुपये अभी शिवम से लेना बाकी थी। सात हजार रुपये की सुपारी लेकर हत्या करने की बात लोकल पुलिस के गले नहीं उतर रही।