{"_id":"5d094e8d8ebc3e2cc20241d9","slug":"156089100710-meerut-news108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से मंगाई दवाई तो होगी कार्रवाई: प्रमुख सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से मंगाई दवाई तो होगी कार्रवाई: प्रमुख सचिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहर से मंगाई दवाई तो होगी कार्रवाई: प्रमुख सचिव
मेरठ। प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन व प्रभारी अधिकारी मेरठ टी. वेंकटेश ने मंगलवार को महिला जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में आने वाले हर मरीज और तीमारदार के साथ बेहतर व्यवहार करने और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की हिदायत दी। महिला जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक को निर्देशित किया कि अगर कोई चिकित्सक बाजार से दवा मंगाए तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। अस्पताल में भर्ती मरीजों की समस्त जांचें और आवश्यक दवाएं मांग के अनुरूप सुनिश्चित करें ताकि किसी भी मरीज को इधर उधर न भटकना पड़े।
प्रमुख सचिव ने वार्डों एवं जगह-जगह डस्टबीन की उपलब्धता के भी निर्देश दिए। प्रमुख सचिव सुबह करीब 11 बजे महिला जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने दवा वितरण केंद्र, पर्ची काउंटर, जनरल वार्ड, अल्ट्रा साउंड कक्ष, नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई, बच्चाें की नर्सरी, पैथोलॉजी लैब, टीकाकरण केंद्र, इग्नू प्रोग्राम स्टडी सेंटर व हौसला ट्रेनिंग सेंटर आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मरीजों का हाल जाना। उनकी परेशानियां पूछीं। अस्पताल परिसर में और बेहतर सफाई व्यवस्था कराने को निर्देशित किया। उन्होंने दवा भंडारण में एसी लगवाने की हिदायत दी। साथ ही महिला अस्पताल में चल रही 14 चिकित्सकों की कमी को पूरा कराने के लिए प्रमुख अधीक्षक से प्रस्ताव मांगा है।
दवा भंडारण में चीफ फार्मासिस्ट ने बताया कि कुछ दवाएं ऐसी आ रही हैं जिनका इस्तेमाल नहीं होता है। उन्होंने कहा कि वह लिखकर भिजवाएं, ताकि ऐसा दवाएं न आएं। प्रमुख सचिव ने पूछा कि जो दवाएं एक्सपायर हो जाती हैं, उनका क्या होता है। इस पर फार्मासिस्ट ने जवाब दिया कि दवाएं एक्सपायर होने से पहले ही इस्तेमाल में आ जाती हैं। इस दौरान उनकेसाथ जिलाधिकारी अनिल ढींगरा, सीएमओ डॉ. राजकुमार, महिला जिला अस्पताल की एसआईसी डॉ. मनीषा वर्मा, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी भानू प्रताप सिंह, प्रमुख नगर मजिस्ट्रेट संजय पांडेय, डीएसटीओ अजया चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
16 सीसीटीवी कैमरों से रखी जा रही नजर
महिला जिला अस्पताल में 16 सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है। प्रमुख सचिव ने सीसीटीवी कैमरों से किस तरह निगरानी की जा रही है, यह भी महिला एसआईसी केऑफिस में जाकर देखा।