फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रिश्वत लेने का आरोपी कर्मचारी गया जेल, सस्पेंड

रिश्वत लेने का आरोपी कर्मचारी गया जेल, सस्पेंड

Wed, 19 Jun 2019 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
रिश्वत लेने का आरोपी कर्मचारी गया जेल, सस्पेंड
रिश्वत लेने का आरोपी कर्मचारी गया जेल, सस्पेंड
विज्ञापन


मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किये गये चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को मंगलवार को पुलिस ने एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। उधर, विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया है।

शास्त्रीनगर निवासी नीतू शर्मा 22 अप्रैल से विश्वविद्यालय में बीए की मार्कशीट बनवाने के लिए चक्कर काट रही थीं। तीन दिन पहले उन्होंने एंटी करप्शन विभाग से शिकायत की थी कि उनसे चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गजेंद्र शर्मा मार्कशीट बनवाने के लिए एक हजार रुपये की घूस मांग रहा है। सोमवार को एंटी करप्शन टीम इंस्पेक्टर चंद्रभान शर्मा के नेतृत्व में नीतू शर्मा को साथ लेकर कैंपस के परीक्षा विभाग पहुंची। टीम ने नीतू को पाउडर लगे पांच-पांच सौ के दो नोटों वाला लिफाफा दे दिया। नीतू ने गजेंद्र शर्मा को अपने कागजात के साथ नोटों वाला लिफाफा पकड़ा दिया। तभी एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन के निरीक्षक की तहरीर पर गजेंद्र शर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। मंगलवार को गजेंद्र शर्मा को जेल भेज दिया गया। रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही जांच समिति का भी गठन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed