फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   प्राथमिकता पर करें तहसील दिवस की शिकायतों का निस्तारण

प्राथमिकता पर करें तहसील दिवस की शिकायतों का निस्तारण

Wed, 19 Jun 2019 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिकता पर करें तहसील दिवस की शिकायतों का निस्तारण
प्राथमिकता पर करें तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण: टी वेंकटेश
विज्ञापन

प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में हुई शासन की प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों की समीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। प्रदेश के प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन तथा जनपद के प्रभारी अधिकारी टी वेंकटेश ने बचत भवन सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में शासन की प्राथमिकता वाले सभी कार्यक्रमों और विकास योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें।
टी वेंकटेश ने कहा कि विकास-निर्माण कार्यो में शासन से जो धनराशि प्राप्त हो उसको उन्हीं कार्यों के लिए व्यय करें। जो काम चल रहे हैं या पूरे हो चुके हैं उनकी थर्ड पार्टी से जांच भी कराएं। जहां भी कमी मिलें, उनके विरुद्ध कार्रवाई करें। टी वेंकटेश ने कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त होेने वाली शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि एवं निस्तारण की गुणवत्ता का अवश्य ध्यान रखा जाए। योजनाओं के क्त्रिस्यान्वयन एवं विकास कार्यो में लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन

इस अवसर प्रमुख सचिव ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, ओडीएफ, गौवंश आश्रयम स्थल, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, पेंशन, स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पेय जल, खाद्य सुरक्षा, विद्युत, गन्ना भुगतान, बाल विकास एवं पुष्टाहार प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, आंगनबाड़ी कन्द्राें की स्थापना, आदि विभागों की विभागवार समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामचंद्र, न्यायिक प्रवीणा अग्रवाल, जिला वनाधिकारी अदिति शर्मा, नगर आयुक्त मनोज चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा राज कुमार, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी भानू प्रताप सिंह, जिला अर्थ एंव संख्या अधिकारी अजया चौधरी सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed