{"_id":"5d094d978ebc3e2cc20241b2","slug":"156089076110-kithor-news119","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी माछरा में बढ़ी मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी माछरा में बढ़ी मरीजों की संख्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी माछरा में बढ़ी मरीजों की संख्या
माछरा। भीषण गर्मी से सीएचसी माछरा में बुखार, डायरिया आदि बीमारियों से जुड़े मरीजों की संख्या बढ़ गई है। डॉक्टर उपचार के साथ मरीजों को सावधानी बरतने के टिप्स भी दे रहे हैं।
सीएचसी माछरा प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आलोक नायक ने बताया कि भीषण गर्मी से दस्त, बुखार, उल्टी, पेट दर्द, एलर्जी आदि मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है बीमारियों का आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक से भी उचार किया जा रहा है। सीएचसी में आयुर्वेदिक उपचार के लिए डा. नरेंद्र सिंह और होम्योपैथी के लिए डा. प्रीति तैनात है वहीं ईएनटी के लिए सर्जन डॉ. आलोक नायक है। वहीं सीएचसी पर गर्भवती महिलाओं के लिए टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है। डॉ आलोक नायक के मुताबिक मरीजों को उपचार देने के साथ-साथ गर्मी में सावधानी बरतने के टिप्स भी दिए जा रहे हैं। जैसे कटे फल, बासी खाने के सेवन से बचे, ज्यादा ठंडा पानी न पीयें, तेज धूम में निकलने से बचें, पानी की अधिक पिएं। उधर क्षेत्र के माछरा, किठौर, हसनपुर कलां, शाहजहांपुर में निजी चिकित्सकों के यहां भी मरीजों की संख्या बढ़ गई है।