{"_id":"5d0948e68ebc3e2ad96e17e9","slug":"15608895618-meerut-news64","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रय तीर्थंकरों का किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रय तीर्थंकरों का किया जलाभिषेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हस्तिनापुर। दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर में चल रहे 40 दिवसीय शांतिनाथ विधान में मुख्य वेदी में विराजमान त्रय तीर्थंकरो का जलाभिषेक किया गया। मुनि भाव भूषण महाराज ने हस्तिनापुर की महत्ता बताई।
मंगलवार को शांतिधारा की बोली मनोज कुमार सेठी, अमन सेठी, बबीता जैन, कविता जैन ने ली। मुनि भावभूषण महाराज ने कहा कि हस्तिनापुर की पौराणिकता, एतिहासिकता एवं पूज्यनीयता का अपना महत्व है। इस रमणीय धरा पर अनेक भव्य एवं विशाल जिन मंदिरों के साथ भगवान आदिनाथ की मोक्ष स्थली है। प्राचीन बड़े मंदिर के परिसर में मल्लिनाथ भगवान का समवशरण, स्वर्णमयी पंचमेरू नंदीश्वरद्वीप, नेमीनाथ जिनालय में रत्नमयी जिन प्रतिमाए, त्रिमूर्ति जिनालय में एक हजार वर्ष से अधिक प्राचीन भूगर्भ से प्राप्त शांतिनाथ भगवान की मनोहारी प्रतिमा एवं मुख्य शिखर की अनुपम कलाकृति दर्शनार्थियों की श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है। इस दौरान क्षेत्र के महामंत्री मुकेश कुमार जैन, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार जैन, उपाध्यक्ष सतेंद्र कुमार जैन, मंत्री प्रद्युमन कुमार जैन, मंत्री राजीव जैन सहारनपुर, शशांक जैन, विजय कुमार जैन ‘बैंक वाले’ , विनोद जैन दिल्ली, अनिल कुमार जैन, वीरेंद्र कुमार जैन मुजफ्फरनगर, मोतीलाल जैन ‘लंदन वाले’ हस्तिनापुर, सुशील जैन, राकेश जैन मुजफ्फरनगर, अतुल जैन, कपिल जैन, मुकेश कुमार जैन (महाप्रबंधक), अशोक कुमार जैन उप प्रबंधक, उमेश जैन, मणिचंद जैन, अतुल जैन, कमल जैन, आदि का सहयोग रहा।
योग की जानकारी दी
हस्तिनापुर। स्वामी विवेकानंद राष्ट्रोदय चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नगर स्थित एमवीएल ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में 21 दिवसीय योग शिविर चल रहा है। इसमें मंगलवार को योग प्रशिक्षक सुनील पोसवाल एवं सह प्रशिक्षक गौरव कुमार द्वारा आयुष मंत्रालय द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार योगाभ्यास की जानकारी दी गई। योग साधक दिनेश, सोहनवीर, पूनम, पूजा कमलेश, मयंक, सुशांत, राहुल, राजीव कोमल आदि रहे।