फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रोशनदान तोड़कर बाल गृह से तीन बालक फरार

रोशनदान तोड़कर बाल गृह से तीन बालक फरार

Sun, 16 Jun 2019 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
रोशनदान तोड़कर बाल गृह से तीन बालक फरार
रोशनदान तोड़कर बाल गृह से तीन बालक फरार
विज्ञापन


मेरठ। सूरजकुंड स्थित राजकीय बालगृह (बालक) से शुक्रवार देर रात रोशनदान तोड़कर तीन बालक फरार हो गए। शनिवार सुबह इसका पता चला। घटना के करीब छह घंटे बाद नौचंदी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इनमें एक बालक स्थानीय तो दो बरेली और सोनभद्र जिले के हैं।
राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) सूरजकुंड से जिला जेल परिसर में शिफ्ट हो चुका है, जबकि राजकीय बालगृह (बालक) अभी सूरजकुंड में ही संचालित है। शनिवार को राजकीय बालगृह के प्रभारी अधीक्षक प्रकाश चंद ने नौचंदी थाने को सूचना दी कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे सभी बालक बाल गृह में मौजूद थे। रात्रि करीब एक बजे तीन बालकों ने बाथरूम के रोशनदान को उखाड़ दिया और फिर रेनवाटर पाइप के जरिये उतरकर फरार हो गए। शनिवार सुबह छह बजे इसका पत चलने पर कर्मचारी तीनों बालकों को आसपास के इलाके में गुपचुप तरीके से ढूंढते रहे। नहीं मिले तो प्रभारी को सूचना दी। तब जाकर पुलिस को इसके बारे में बताया गया।
विज्ञापन

गिनती हुई, तीनों बालकों के नाम आए
सुबह आठ बजे बाल गृह के प्रभारी अधीक्षक ने सभी बालकों की गिनती कराई। तब जाकर जानकारी लगी कि इनमें एक बालक फव्वारा चौक मेरठ, दूसरा बालक बरेली में थाना बिशारतगंज अंत्र तो तीसरा थाना बननी जिला सोनभद्र का है। पुलिस ने बालकों के परिजनों को फोन पर इसकी सूचना दी। कहा कि अगर कोई बालक संपर्क करे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, अन्यथा आपके खिलाफ कार्रवाई होनी निश्चित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खूब होता था बखेड़ा
सूरजकुंड स्थित राजकीय संप्रेक्षण (किशोर) में रोजाना ही बवाल होता था। यहां से किशोर कई बार फरार हो चुके थे। यहां किशोर अक्सर छोटी-छोटी बातों पर बखेड़ा करते थे। दो बार दो पुलिसकर्मियों की किशोर पीट पीटकर हत्या कर चुके थे। जिसके बाद राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) जेल चुंगी स्थित जेल परिसर में शिफ्ट कर दिया गया था। अब पहली बार राजकीय बाल गृह से तीन बालकों के फरार होने पर फिर सवाल उठ रहे हैं।
जल्द ही बरामद करेंगे
राजकीय बाल गृह से तीन बालक भागे हैं। बालकों को ढूंढने के लिए टीम लगी है। जल्द ही बालकों को बरामद कर लिया जाएगा। -तपेश्वर सागर, इंस्पेक्टर नौचंदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed