{"_id":"5d05539f8ebc3e5056192bf7","slug":"156063016416-meerut-news124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना में बालश्रम करते चार बच्चे मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना में बालश्रम करते चार बच्चे मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना में बालश्रम करते चार बच्चे मिले
सरधना। कस्बे में शनिवार को बाल श्रम निरीक्षक ने पुलिस टीम के साथ मिलकर अभियान चलाया। इसकी जानकारी पाकर दुकानों पर काम करने वाले बच्चों को दुकानदारों ने वहां से भगा दिया। इस दौरान टीम ने चार बच्चों को दुकानों से पकड़ लिया। बालश्रम अधिकारी ने पकड़े गए बच्चों को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया।
नगर में शनिवार को बाल श्रम विभाग की निरीक्षक ऊषा वर्मा ने पुलिस की संयुक्त टीम के साथ मिलकर बालश्रम के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों में हड़कंप मच गया। उधर, एक दूसरे दुकानदार ने अपने साथी दुकानदारों को फोन करना शुरू कर दिया। कुछ दुकानदारों ने दुकान पर काम करने वाले बच्चों को अपना बताया। उनका कहना है कि वह घर से खाना लेकर आए हैं। उनसे बालश्रम नहीं कराया जा रहा है। टीम ने कई दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। उधर, टीम ने अशोक स्तंभ पुलिस चौकी के निकट चार बच्चों को दुकानों पर काम करते पकड़ लिया। जिसमें फरमान पुत्र इस्माईल, मोनिस पुत्र इस्लाम, अंकित पुत्र धर्मेंद्र एवं निशार पुत्र नूर मोहम्मद को पकड़ लिया। टीम उन्हें यहां से मेरठ ले गई। बालश्रम अधिकारी ऊषा वर्मा ने बताया कि बच्चों को मेडिकल कराकर बाल कल्याण समिति भेजा गया है। बच्चों के परिजनों को सूचित कर दिया है। वहीं, ऊषा वर्मा का कहना है कि कस्बे एवं आसपास अभियान तेज किया जाएगा।