फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मुख्य सचिव के दौरे के मद्देनजर अफसरों ने देहात का रुख किया

मुख्य सचिव के दौरे के मद्देनजर अफसरों ने देहात का रुख किया

Sun, 16 Jun 2019 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
मुख्य सचिव के दौरे के मद्देनजर अफसरों ने देहात का रुख किया
मुख्य सचिव के दौरे के मद्देनजर अफसरों ने देहात का रुख किया
विज्ञापन

मवाना। प्रमुख सचिव के 18 जून को संभावित दौरे को लेकर मवाना तहसील के अधिकारी पूरी तरह सतर्क हो चुके हैं। दौरे को लेकर अधिकारियों में हड़कंप की स्थिति है। वे लगातार कर्मचारियों को कार्य पूर्ण करने के आदेश देने के साथ-साथ ग्रामीणों की समस्याएं भी गांव में जाकर सुन रहे हैं। एसडीएम एवं बीडीओ ने शनिवार को निलौहा गांव में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और जल्द समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया ।

बताते चलें कि 18 जून को मेरठ जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रमुख सचिव का दौरा होना है। वहीं, मवाना तहसील के निलौहा गांव में प्रमुख सचिव का दौरा संभावित है। शनिवार को एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव एवं बीडीओ सुनित भाटी निलौहा गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री किसान निधि योजना, बिजली, पेयजल, साफ-सफाई आदि की समस्याएं एसडीएम के समक्ष रखीं। एसडीएम ने जल्द ही समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए । वहीं, दो किसानों ने चकरोड की समस्या रखी। जिस पर एसडीएम ने तुरंत तहसीलदार को समस्या का समाधान कराने का आदेश दिया। शाम के समय लेखपाल आदि ने गांव में पहुंचकर चकरोड की समस्या का समाधान करा दिया। वहीं, हैंडपंप आदि तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की सूची आदि तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही जिनके पास राशन कार्ड आदि नहीं थे उनके राशन कार्ड भी वितरित कराए गए हैं। अधिकारी गांव की समस्त समस्याओं के निपटारे में तेजी से जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed