{"_id":"5d05529b8ebc3e5056192bb9","slug":"15606299031-meerut-news169","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजर चार्जेज के खिलाफ धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजर चार्जेज के खिलाफ धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजर चार्जेज के खिलाफ धरना
मवाना। भारती महिला एवं जनकल्याण समिति ने नगर पालिका द्वारा लगाए गए यूजर चार्जेज को खत्म करने की मांग करते हुए तहसील में धरना दिया। यहां चेयरमैन के पहुंचने तथा आश्वासन देने के बाद धरना समाप्त किया। समिति ने चेतावनी दी कि यदि यूजर चार्जेज समाप्त नहीं किए गए तो विवश होकर पुन: धरना दिया जाएगा।
भारती महिला एवं जनकल्याण समिति के अध्यक्ष रियाजुद्दीन मलिक के नेतृत्व में तहसील में धरना दिया गया। जिसमें समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मांग थी कि नगर पालिका द्वारा लगाए गए यूजर टैक्स को समाप्त कराया जाए। समिति का कहना है कि नगर में कुछ लोग इतने बुरे हाल में हैं कि पहले ही उनको गृहकर एवं जलकर देना भारी पड़ रहा है। ऐसे में वे यूजर चार्जेज कहां से दे पाएंगे।
धरने की जानकारी पाकर उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने नगर पालिका के ईओ को धरना देने वालों से वार्ता करने को कहा। ईओ के मेरठ बैठक में उपस्थित होने के कारण नगर पालिका चेयरमैन अय्यूब कालिया धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने समस्या का समाधान शीघ्र कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। हालांकि बाद में एक ज्ञापन एसडीएम के नाम चेयरमैन को सौंपा। जिसमें कहा कि यदि एक सप्ताह में यदि यूजर चार्जेज समाप्त नहीं किए गए तो पुन: धरना देने को विवश होंगे। धरने में पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि भी पहुंचे। धरने में मीम पार्टी और सपा का भी सहयोग रहा। इस दौरान डॉ. इसरार, चौधरी रबनवाज, मोनू गुर्जर, मुनीर गाढ़ा, जोहरा बेगम, शहजाद सलमानी, कंवर अंसारी, आबिद गद्दी, वसीम मलिक, रईसा, गुलिस्ता, रिहान, नरेशपाल, इमरान अंसारी, हाजी सुऐब आदि उपस्थित थे।