फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   इसी माह कैंट में लगने शुरू होंगे मोबाइल टावर

इसी माह कैंट में लगने शुरू होंगे मोबाइल टावर

Thu, 13 Jun 2019 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
इसी माह कैंट में लगने शुरू होंगे मोबाइल टावर
इसी माह कैंट में लगने शुरू होंगे मोबाइल टावर
विज्ञापन

- इंडस टॉवर कंपनी सोमवार को आरटीजीएस के माध्यम से जमा करेगी फीस
- मध्य कमान लखनऊ से पत्र आने के बाद काम में आई तेजी
मेरठ।
कैंट में जल्द ही मोबाइल टावर नेटवर्क नहीं मिलने की समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगाी। जून-जुलाई के बीच कैंट क्षेत्र में काउ और लीज पर लगने वाले टावर पर काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए सोमवार को इंडस टावर कंपनी करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लाइसेंस फीस आरटीजीएस के माध्यम से जमा करेगी। हालांकि, बोर्ड बैठक में बुधवार को ही लाइसेंस फीस जमा करने की चर्चा चल रही थी।
मई में पांच दिवसीय दौरे पर लखनऊ मध्य कमान से आए प्रधान निदेशक ने भी मोबाइल टावर के लिए हरी झंडी दे दी थी। उनके दौरे के बाद तुरंत लखनऊ से फैक्स द्वारा अनुमति पत्र भी कैंट बोर्ड को भेज दिया गया था। इसके बाद कंपनी को लाइसेंस फीस जमा करने का न्यौता दिया गया था। कैंट बोर्ड सीईओ प्रसाद चव्हाण ने बताया कि लाइसेंस फीस जमा होने के 45 दिनों के अंदर मोबाइल टावर लगने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि सबसे पहले काउ टावर लगाए जाएंगे। टावर लगने के बाद कैंट क्षेत्र में लोगों को राहत मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

इन स्थानों पर लगने हैं टावर
बंगला नंबर 173 आबूलेन, मेजर रणवीर पार्क रजबन, निकट एसएसडी लालकुर्ती बीआई बाजार, निकट जीपी लैट्रिन नंबर 12, रोड साइड निकट वोल्गा रेस्टोरेंट, बुचरी रोड निकट आर्मी बुचरी लालकुर्ती, निकट रानी लक्ष्मीबाई पार्क आर.ए बाजार, गांधी बाग, निकट चाट बाजार हिल स्ट्रीट, निकट वूमेन गेस्ट हाउस बीसी बाजार, निकट शक्ति धाम मंदिर लालकुर्ती, टंडेल मोहल्ला, अंबेडकर पार्क रविंद्रपुरी, भगत लाइंस, सीमेंट्री लाइंस, आर्मी पब्लिक स्कूल, एरिया गोल्फ कोर्स, चार्जिंग रैम प्री-प्राईमरी स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed