फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   स्पोर्ट्स फैक्टरी में आग से लाखों का नुकसान

स्पोर्ट्स फैक्टरी में आग से लाखों का नुकसान

Tue, 11 Jun 2019 03:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 03:04 AM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स फैक्टरी में आग से लाखों का नुकसान
स्पोर्ट्स फैक्टरी में आग से लाखों का नुकसान
विज्ञापन

मेरठ। फूलबाग कॉलोनी स्थित एनके स्पोर्ट्स फैक्टरी में सोमवार सुबह भीषण आग लगी। आग की लपटें उठते देखकर आसपास रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई। कई लोग घर खाली कर सड़क पर आ गए। सूचना के करीब एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड टीम को आग पर काबू पाने में करीब पांच घंटे लगे। एक अनुमान के मुताबिक आग से करीब 60 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फैक्टरी में लोअर और टीशर्ट बनते थे। फायर ब्रिगेड के देर से पहुंचने के कारण लोगों में आक्रोश दिखा।
सूरजकुंड स्थित नगर निगम डिपो के सामने फूलबाग कॉलोनी निवासी एनके खंडूरी की एनके स्पोर्ट्स फैक्टरी है। यह फैक्टरी रिहायशी इलाके में है। सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे फैक्टरी से आग की लपटें उठती हुई दिखाई दीं। उस समय फैक्टरी के गेट पर ताला लगा था। कर्मचारियों के आने का समय हो रहा था। फैक्टरी के सामने रहने वाले विद्युत विभाग से रिटायर्ड जूनियर इंजीनियर सुरेंद्र अग्रवाल ने आग देखी तो शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना के आधे घंटे बाद फैंटम आई और आग देखकर लौट गई।
विज्ञापन

जब तक फायरब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, आग भयावह हो गई थी। आग बुझाने के लिए गाजियाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर से भी गाड़ियां बुलाई गईं। आग बुझाने के लिए फायरब्रिगेड को पानी तक कम पड़ गया। एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एएसपी रामअर्ज समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सूरजकुंड मार्ग पर रूट डायवर्जन कर वाहन रोकने शुरू कर दिए। डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी नितिन तिवारी भी मौके पर पहुंचे। रिहायशी इलाके में फैक्टरी चलने को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed