{"_id":"5cfebce4bdec22075a3bf481","slug":"15601983644-meerut-news113","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसे के शिक्षक ने बच्ची से दुष्कर्म किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसे के शिक्षक ने बच्ची से दुष्कर्म किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदरसे के शिक्षक ने बच्ची से दुष्कर्म किया
सरूरपुर(मेरठ)। थाना क्षेत्र के एक गांव में मदरसे में पढ़ाने वाले शिक्षक ने 12 साल की बच्ची के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने आरोपी को मौके पर पकड़ा तो वह हथियार लहराते हुए धमकी देकर फरार हो गया। परिजनों ने थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि मामला मेरठ के सरूरपुर थाने से जुड़े एक गांव के मदरसा का है। यहां कस्बा हर्रा निवासी शाहिद शिक्षक है। परिजनों ने तहरीर में बताया कि शाहिद बच्ची पर बुरी नजर रखता था। उसने पहले भी कई बार बच्ची के साथ हथियार के बल पर दुराचार की वारदात को अंजाम दिया। वहीं, रविवार देर रात शाहिद बच्ची के घर पहुंचा और उसे डरा धमकाकर समीप स्थित प्लाट में ले गया। वहां उसने बच्ची से दुष्कर्म किया। इस दौरान नजदीक टहल रहे एक युवक ने शाहिद को देखा तो शोर मचा दिया। जिसे सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। उन्होंने आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद वह तमंचा लहराते हुए लोगों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। देर रात कुछ सफेदपोश मामले को दबाने की कोशिश करने लगे। हालांकि परिजन सुबह में पीड़ित बच्ची को साथ लेकर थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। इसके बाद मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने के लिए भी भेजा। वहीं, पुलिस ने मेरठ-करनाल मार्ग स्थित गोटका गांव के समीप देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया है। आरोपी को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।