{"_id":"5cfeb80cbdec22077c357ed7","slug":"15601971244-modinagar-news173","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने दिया तहसील में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने दिया तहसील में धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने दिया तहसील में धरना
मोदीनगर। विभिन्न समस्याओं को लेकर क्षेत्र के किसानों ने सोमवार को तहसील में एकदिवसीय धरना दिया। एसडीएम डीपी सिंह को एक ज्ञापन सौंपा।
किसान नेता हरेंद्र नेहरा के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में किसान सोमवार सुबह तहसील मुख्यालय पहुंचे। किसान तहसील की लॉबी में धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। तत्पश्चात किसान एसडीएम डीपी सिंह से मिले और किसानों की समस्याओं जैसे गन्ना भुगतान, एक्सप्रेस-वे मुआवजा, बिजली, सिंचाई आदि के बारे में बात की। इस संबंध में किसानों ने एक ज्ञापन एसडीएम डीपी सिंह को भी सौंपा। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान सिंटू नेहरा,राहुल चौधरी, संजय चौधरी, नरेश चौधरी सुरेंद्र त्यागी व अन्य मौजूद रहे।