{"_id":"5cfad670bdec2207897f3b2d","slug":"15599427616-meerut-news20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी फाइनल के छात्रों ने उतर कुंजी पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी फाइनल के छात्रों ने उतर कुंजी पर उठाए सवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कुंजी में गड़बड़ी की छात्रों ने की रजिस्ट्रार से शिकायत
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में बीएससी फाइनल सांख्यिकी की परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं फेल हो गए हैं। शुक्रवार को छात्रों ने रजिस्ट्रार से शिकायत की कि पहली उत्तर कुंजी के मुताबिक वह पास थे, लेकिन दूसरी उत्तर कुंजी जारी किए जाने के बाद वह फेल हो गए हैं। छात्रों का कहना है कि दूसरी उत्तर कुंजी ठीक नहीं है। रजिस्ट्रार ने छात्रों केप्रार्थना पत्र डीन को भेजकर पूरी रिपोर्ट मांगी है।
शुक्रवार को मेरठ कॉलेज, एमएम कॉलेज मोदीनगर के25 से ज्यादा छात्र-छात्राएं कैंपस पहुंचे। छात्रोें ने रजिस्ट्रार धीरेंद्र कुमार वर्मा को बताया कि बीएससी सांख्यिकी फाइनल ईयर केपेपर कोड बी-396 में की विवि ने उत्तर कुंजी जारी की थी। उत्तर कुंजी के हिसाब से वह पास थे। इसके बाद विवि ने दूसरी उत्तर कुंजी जारी की तो बहुत से छात्र-छात्राएं फेल हो गए। छात्रों ने बताया कि पहले जहां उनके नंबर 35 से 40 तक थे, अब 12-13 रह गए हैं। वहीं, ओएमआर रिजल्ट के हेड प्रो. राकेश सोनी का कहना है कि सीसीएसयू की वेबसाइट पर जाकर ओएमआर आंसर की सीट एंड रेस्पांस मेन 2019 पर क्लिक करकेदेख सकते हैं। स्वयं अपने सही नंबरों की गणना कर सकते हैं। सभी छात्र-छात्राएं अपनी बुकलेट सीरीज अवश्य चेक कर लें। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 25 छात्र-छात्राओं ने शिकायत की है। उनमें से रैन्डमली पांच ओएमआर सीट को रीएल्युवेट किया गया। इनमें सभी के नंबर पूर्वव्रत ही मिले हैं।