{"_id":"5cfad2b3bdec22071d1c0733","slug":"15599418059-meerut-news13","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर छात्रा का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर छात्रा का अपहरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचे के बल पर छात्रा का अपहरण
दौराला। क्षेत्र में शुक्रवार को एक बाइक सवार युवक ने कोचिंग के लिए जा रही छात्रा का तमंचे के बल पर अपहरण कर लिया। दौराला-लावड़ मार्ग पर दौड़ती बाइक से कूदकर छात्रा ने किसी तरह जान बचाई। वहीं, लोगों को आता देख आरोपी छात्रा को धमकी देकर फरार हो गया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक छात्रा मेरठ में एक कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रही है। बताया कि शुक्रवार सुबह छात्रा दौराला चौराहे पर कोचिंग करने के लिए घर से निकली ही थी। इसी दौरान उसके गांव का ही युवक बाइक पर सवार होकर पहुंचा। उसने छात्रा को तमंचे के बल पर जबरन बाइक पर बैठा लिया। इससे छात्रा सहम गई। छात्रा ने दौराला चौराहे पर पहुंचते ही आरोपी से फिर बाइक रोकने की गुहार लगाई। आरोप है कि युवक ने उसे धमकी दी और बाइक को लावड की और दौड़ा दिया। इस पर छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मामला समझ गए। इसी दौरान छात्रा तेज स्पीड से दौड़ती बाइक से कूद गई। भीड़ को देखकर आरोपी उसे धमकी देते हुए फरार हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने दौराला पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घायल छात्रा का दौराला सीएचसी में उपचार कराया। छात्रा ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी है। एसओ रितेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।