फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रजिस्ट्रेशन की अंतिम ति थि में दो दिन बाकी, सिर्फ 68 हजार ने किए आवेदन

रजिस्ट्रेशन की अंतिम ति थि में दो दिन बाकी, सिर्फ 68 हजार ने किए आवेदन

Thu, 06 Jun 2019 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन की अंतिम ति थि में दो दिन बाकी, सिर्फ 68 हजार ने किए आवेदन
मेरठ-सहारनपुर मंडल में ढाई लाख छात्र-छात्राएं हुए हैं इस बार 12वीं में पास
विज्ञापन


मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि को जहां सिर्फ दो दिन बचे हैं वहीं, अभी तक महज 68514 छात्र-छात्राओं ने ही आवेदन किए हैं। यह भी तब है, जबकि इस बार मेरठ-सहारनपुर मंडल के नौ जिलों में 12वीं में यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई में ढाई लाख के करीब छात्र पास हुए हैं। जिस तरह से रजिस्ट्रेशन धीमी गति से हो रहे हैं, उसके चलते यूनिवर्सिटी को तिथि सात जून से बढ़ानी पड़ सकती है।
सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों की बात करें तो एडेड-राजकीय और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में ग्रेजुएशन कोर्सों में 142851 सीटें हैं। बीए में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 22 हजार और सेल्फ फाइनेंस में 54 हजार से ज्यादा, बीकॉम में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 4600 और सेल्फ फाइनेंस में 22000 से ज्यादा सीटें हैं। बीएससी बायो-मैथ-स्टैटिस्टिक्स में एडेड-राजकीय कॉलेजों में 9463 और सेल्फ फाइनेंस में 20 हजार से ज्यादा सीटें हैं। बीएससी एजी में एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में 2840 सीटें हैं। 12वीं के बाद पांच वर्षीय बीए-एलएलबी और बीकॉम-एलएलबी में छह हजार से ज्यादा सीटें हैं। 14 हजार के करीब सीटें आठ जून को कार्य परिषद की बैठक में आर्थिक आधार पर आरक्षण की बढ़नी हैं। दूसरी तरफ अगर रजिस्ट्रेशन की बात करें तो बुधवार शाम तक 68 हजार रजिस्ट्रेशन ही हो पाए हैं। इसको लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन की मुश्किलें भी बढ़ सकती है। सात जून रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि है, 11 जून को विवि पहली मेरिट जारी करेगा।
विज्ञापन


दूसरे कोर्सों में भी कर सकते हैं आवेदन
सीसीएसयू से संबद्ध एडेड और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में बीए, बीएससी और बीकॉम के अलावा दूसरे कोर्स भी हैं। इनमें पांच वर्षीय बीए-एलएलबी और बीकॉम-एलएलबी कोर्स खूब पसंद किया जा रहा है। इंटीग्रेटिड बीए-बीएड और चार वर्षीय बीएलएड भी किया जा सकता है। बीबीए, बीसीए, कैंपस में संचालित बीकॉम ऑनर्स, बीएफए, बीजेएमसी, बीएमएलटी, बीएमएम मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी, बीओटी ऑकुपेशनल थेरेपी, बीपीटी, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीएससी होम साइंस, बीएससी ऑनर्स, बायोटेक्नोलॉजी, बीएससी माइक्रोबायोलॉजी, बीएसी कंप्यूटर एप्लीकेशन ग्रुप, बीएससी केमिस्ट्री सीबीसीएस कैंपस, बीएससी फूड माइक्रोबायोलॉजी, बीवॉक और बीआरडीआईटी जैसे कोर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed