{"_id":"5cf58658bdec22078c3707f9","slug":"155959458010-meerut-news162","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तीन युवक तमंचे के साथ दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने तीन युवक तमंचे के साथ दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने तीन युवक तमंचे के साथ दबोचे
सरूरपुर। थाना रोहटा पुलिस पूठ गंगनहर पुल पर रविवार को वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान तीन युवक संदिग्ध अवस्था में आते दिखाई दिए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उनके पास से दो तमंचे एवं दो कारतूस तथा एक चाकू बरामद हुआ। तीनों बदमाशों को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया है।
रोहटा थाना प्रभारी धनवीर सिंह बीती शाम को पूठ गंगनहर पूल पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पर भोला की ओर पैदल आ रहे तीन युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर तीनों युवक खेतों में भागने लगे। पुलिस ने युवकों का पीछा कर तीनों को पूठ नर्सरी के समीप जंगल से पकड़ लिया। पुलिस तीनों युवकों को थाने लेकर आई। तीनों आरोपियों ने अपने नाम हसरत अली पुत्र चुन्नु अली निवासी निवाड़ा जिला बागपत, आसिफ पुत्र अख्तर निवासी समर गार्डन लिसाड़ी गेट मेरठ, नजमुद्दीन पुत्र वाहिद निवासी लिसाड़ी गेट मेरठ बताया। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे एवं दो कारतूस तथा एक चाकू बरामद करने का दावा किया है। सोमवार को तीनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।