{"_id":"5cf58651bdec22073e1188b8","slug":"155959457317-meerut-news138","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों को विद्युत कटौती का करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों को विद्युत कटौती का करंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारियों को विद्युत कटौती का करंट
मवाना। संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारी नगर में लगातार हो रही बिजली कटौती के विरोध में सोमवार को अधिशासी अभियंता एसके निर्भय से मिले। उन्होंने बेतहाशा कटौती पर रोष जताया। इसके बाद नौ सूत्रीय ज्ञापन उनको सौंपा। बिजली कटौती में तीन दिन में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
अधिशासी अभियंता को सौंपे ज्ञापन में एसोसिएशन ने कहा कि निगम के एमडी आशुतोष निरंजन ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए महीने के तीसरे सोमवार को पूर्वाह्न 11 से 12 बजे के बीच व्यापारियों की समस्या का निस्तारण जल्द से जल्द करने की व्यवस्था बनाई थी। जिसमें व्यापारियों द्वारा रखी गई एक भी समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ है। केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा कस्बों एवं शहरों को 24 घंटे बिजली देने के आदेश हैं। इसके बावजूद निगम द्वारा अनियोजित कार्य किए जाने के कारण आज भी मवाना नगर के तीन फीडरों में किसी भी फीडर को पिछले दिनों में फाल्ट के कारण 10 घंटे बिजली नहीं मिल रही है।
सरकार ने नगर में 2016 में करोड़ रुपये का कार्य आईपीडीएस अंर्तगत कराया था। जिसमें तार भी बदले गए और ट्रांसफार्मर भी लगे। हालांकि अनियोजित कार्य होने के कारण योजना फेल हो गई। जरूरत से हिसाब से कार्य नहीं होने से आज मवाना में इन दिनों पिछले पांच साल की तुलना में सबसे ज्यादा फाल्ट हो रहे हैं। ये सबूत हैं कि अनियोजित कार्य हुआ है। प्रीतनगर में पहलेे 11 हजार की जो लाइन डाली थी वह इंसुलेटेड थी परंतु अभी एक माह पहले दोबारा 11 हजार की लाइन बिना इंसुलेटेड डाल दी है। यह गौरव रस्तोगी के छज्जे से मिली है। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। व्यापार मंडल का कार्यकर्ता होने के कारण जानबूझ कर कार्य रोका जा रहा है। व्यापार मंडल पदाधिकारियों की शिकायत पर मुख्य अभियंता द्वारा एक अवर अभियंता को सस्पेंड तथा एक अवर अभियंता तथा उपखंड अधिकारी इंचौली क्षेत्र के खिलाफ प्रबंध निदेशक द्वारा प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो व्यापारी और परेशान जनता को इन अधिकारियों को जगाने के लिए आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। उपभोक्ताओं को परेशान कर रहे हैं। जानबूझकर मीटर की रीडिंग देर से ली जाती है। जिससे उपभोक्ताओं को बढ़े टैरिफ के अनुसार ज्यादा बिल का भुगतान करना पड़ता है। ज्ञापन देने वालों में शैवाल दुबलिश, नदीम, सुधीर शर्मा, यामीन, मांगेराम मित्तल, सोनू सूर्या, दीपक गुप्ता, राजू गिरधरवाल, विनोद सैनी, विकास सैनी, गौरव रस्तोगी, अर्चित जैन, किशन शर्मा आदि उपस्थित रहे।