{"_id":"5cf5863abdec22076e31bbfa","slug":"155959455011-meerut-news102","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाली की सफाई को लेकर भिड़ी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाली की सफाई को लेकर भिड़ी महिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाली की सफाई को लेकर भिड़ी महिलाएं
सरधना। नाहली गांव में सोमवार को सुबह के समय नाली की साफ-सफाई को लेकर दो पक्ष की महिलाएं आपस में भिड गई। महिलाओं के बीच शुरू हुआ विवाद लोगों के बीच जा पहुंचा। इस दौरान दोनों पक्षों में लाठी डंडे भी चले। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया। इसमें एक रिश्तेदारी में आया युवक भी शामिल रहा।
नाहली गांव में शहजाद पुत्र फकरुद्दीन पक्ष की महिलाओं का दूसरे पक्ष की महिलाओं से जलनिकासी को लेकर विवाद हो गया। शहजाद पक्ष की महिलाओं का आरोप था कि दूसरे पक्ष की महिलाएं अपने घर के सामने पानी निकालने का विरोध कर रही थी। इसी को लेकर दोनों पक्ष की महिलाएं आपस में भिड़ गई। इसी बीच दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट के बाद दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने जा पहुंचे। पुलिस ने इस मामले में एक पक्ष से शहजाद पुत्र फकरुद्दीन, सिराज पुत्र राजी व रियाजू पुत्र राजी व दूसरे पक्ष से रिश्तेदारों की पैरोकारी में आए मुज्जफरनगर निवासी रिश्तेदार मोहम्मद यूनुस पुत्र नूर मोहम्मद का पुलिस ने शांति भंग में चालान कर दिया।