{"_id":"5cf2df39bdec22075671341c","slug":"155942077418-meerut-news195","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में तीन घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में तीन घायल, एक गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में तीन घायल, एक गंभीर
मवाना। कोतवाली क्षेत्र के गांव जेई निवासी तीन लोग सबमर्सिबल लगाते हैं। वे शनिवार देर शाम बाइक पर सवार होकर दरियापुर गांव से सबमर्सिबल लगाकर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम पलड़ा के समीप अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें तीनों ग्रामीण घायल हो गए। एक को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
ग्राम जेई निवासी माजिद पुत्र यासूफ, रिजवान पुत्र यामीन एवं इमरान पुत्र कदीर दरियापुर गांव में सबमर्सिबल लगा रहे थे। वे देर शाम बाइक पर सवार होकर अपने गांव जेई लौट रहे थे। इसी दौरान गांव पलड़ा के समीप सामने से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वे तीनों सड़क पर गिर पड़े। वहीं, अज्ञात बाइक सवार फरार हो गया। यहां से गुजर रहे राहगीरों ने तीनों घायलों को उठाया तथा पुलिस को हादसे की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत में रिजवान को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। वहीं, इस बाबत एसएसआई नरेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।