{"_id":"5cf19478bdec22074b0aa690","slug":"15593361029-meerut-news137","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास भवन में आग : सामान की हुई गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास भवन में आग : सामान की हुई गिनती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास भवन में आग : सामान की हुई गिनती
- विभागों में शुक्रवार को चलाया गया स्वच्छता अभियान
- अभी भी बरामदे में चल रहे कार्यालय
फोटो...
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। विकास भवन परिसर में तीन कार्यालयों में लगी आग के बाद शुक्रवार को कार्यालयों की पानी से धुलाई की गई। वहीं, आग में खाक हुए रिकॉर्ड को भी वहां से उठाया गया। इसके अलावा कंप्यूटर, यूपीएस आदि सामान की गिनती की गई। बता दें, बृहस्पविार को पांच सदस्यीय कमेटी ने विकास भवन परिसर का निरीक्षण किया था।
कमेटी के अध्यक्ष प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने दो दिन के अंदर कार्यालयों को बैठने लायक करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के विद्युत खंड को दिए हैं। शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के विद्युत खंड ने भी कार्यालय पहुंचकर बिजली के कनेक्शन जोड़ने की प्रक्रिया को देखा। जिला पंचायती राज कार्यालय में आग से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां रखे कंप्यूटर, कैमरा और रिकॉर्ड पूरी तरह जलकर खाक हो गए। इससे स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण को भी झटका लगा है। पिछले दो वर्षों में जिले के 479 गांवों में शौचालय की रिपोर्ट तैयार की गई थी, यह रिपोर्ट भी खाक हो गई। वहीं फर्नीचर, सिस्टम आदि सामान शामिल हैं। इसके अलावा रिकॉर्ड के खाक हो जाने के बाद इसे एक कपड़े में भरकर रख दिया गया है।
अग्निशमन विभाग भी देगा रिपोर्ट
पांच सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट के साथ-साथ अग्निशमन विभाग भी अपनी रिपोर्ट जारी करेगा। इस रिपोर्ट भी नजरें लगी हुई है। अगले एक सप्ताह के अंदर अग्निशमन विभाग रिपोर्ट सौंप देगा। इस रिपोर्ट में विभाग में लगी आग के कारणों का पता चल सकेगा।