फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मुकदमे में शपथ पत्र देने वाला कर्मचारी निलंबित

मुकदमे में शपथ पत्र देने वाला कर्मचारी निलंबित

Sat, 01 Jun 2019 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
मुकदमे में शपथ पत्र देने वाला कर्मचारी निलंबित
मुकदमे में शपथ पत्र देने वाला कर्मचारी निलंबित
विज्ञापन

फलावदा। राजनीतिक दबाव में अधिशासी अधिकारी द्वारा सपा नगर अध्यक्ष के खिलाफ दर्ज कराए गए प्राणघातक हमले के मुकदमे में शपथ पत्र देने वाले कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। ईओ ने कर्मचारी पर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है।
गौरतलब है राजनीतिक प्रतिद्वंद्वता के चलते दबाव में आए नगर पंचायत के कर्मचारी अमित द्वारा एक सप्ताह पूर्व सपा के नगर अध्यक्ष शाही अब्बास के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। अमित ने बाद में इस सियासी लड़ाई से किनारा करते हुए शपथ पत्र दाखिल कर दिया था। जिसमें उसने कहा था कि घटना के समय मौके पर शाही अब्बास नहीं थे।
विज्ञापन

कर्मचारी अमित को शपथ पत्र देने का खामियाजा अब निलंबन के रूप में झेलना पड़ रहा है। अधिशासी अधिकारी ने जारी किए गए निलंबन पत्र में कर्मचारी अमित पर बिना परमिशन कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल करने के आरोप के साथ ईओ को राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फंसाने की आशंका जताई है। अधिशासी अधिकारी ने अमित को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का फरमान जारी किया है। जांच अधिकारी नगर पंचायत के जेई सुनील यादव को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पंचायत चेयरमैन अब्दुस समद का कहना है कि इस पूरे प्रकरण की जानकारी नहीं है। उन्हें निलंबन की लिखित अथवा मौखिक नगर पंचायत कार्यालय से अथवा अधिशासी अधिकारी से सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed