{"_id":"5cf18cecbdec2206fe06213a","slug":"15593341703-meerut-news166","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! किसान नहीं दे रहा मजदूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! किसान नहीं दे रहा मजदूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साहब! किसान नहीं दे रहा मजदूरी
मवाना। गांव ढिकौली निवासी एक दर्जन महिलाओं ने उपजिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष हंगामा किया। महिलाओं का कहना था कि उन्होंने गांव ततीना निवासी एक किसान के यहां पर काम किया। किसान उनकी मजदूरी के पैसे नहीं दे रहा है। उपजिलाधिकारी ने गांव ततीना के ग्राम प्रधान को बुलाकर महिलाओं के मजदूरी के पैसे दिलाने को कहा।
गांव ढिकौली निवासी राजेश, ओमवती, मुकेश, बालेश, राखी, अनिता, बबीता व सुनीता आदि लगभग एक दर्जन महिलाएं उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव के कार्यालय के समक्ष पहुंची तथा हंगामा करना शुरू कर दिया। महिलाओं का कहना था कि वह खेतों में मजदूरी पर किसानों के यहां कार्य करती हैं।
उन्होंने गांव ततीना निवासी एक किसान के यहां पर खेतों में मजदूरी पर काम किया है। जिसका उक्त किसान पर लगभग 14 हजार रुपये के बकाया है। बार-बार मांगने के बाद भी किसान उनकी मजदूरी का भुगतान नहीं कर रहा है तथा अभद्रता करता है। उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने महिलाओं की समस्या सुनी तथा ग्राम प्रधान संजय कुमार को बुलाकर किसान से महिलाओं की मजदूरी के पैसे दिलाने को कहा। जिसके बाद महिलाएं शांत होकर लौट गई।