फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अमर उजाला और आईएमएस गाजियाबाद देंगे छात्रों को सम्मान

अमर उजाला और आईएमएस गाजियाबाद देंगे छात्रों को सम्मान

Tue, 28 May 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला और आईएमएस गाजियाबाद देंगे छात्रों को सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मेरठ। 12वीं कक्षा प्रत्येक छात्र के भविष्य में मील का पत्थर साबित होती है। अच्छे परिणामों के लिए छात्र-छात्राएं जी-जान से पूरे साल जुटे रहते हैं। ऐसे में अच्छे परिणामों के बाद मेधावी विद्यार्थियों को शाबाशी और प्रोत्साहन की आवश्यकता होती है। अमर उजाला और आईएमएस गाजियाबाद इन प्रतिभावानों के लिए लेकर आया है ‘भविष्य-ज्योति’ जिसके तहत एक जून को मेधावियों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन आशीर्वाद पैलेस लक्ष्मण विहार जानसठ रोड पर एक जून शनिवार सुबह 10.00 बजे से होगा। जिसमें सभी बोर्ड के प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। जिन छात्र-छात्राओं का प्रतिशत 60 फीसदी या इससे अधिक है, वे इसमें शामिल हो सकते हैं। लेकिन इसके लिए उनको रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए छात्र 9810625547 और 9897551109 पर संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम में प्रत्येक छात्र-छात्रा को प्रमाण के लिए कक्षा 12वीं की मार्कशीट की फोटोकॉपी साथ लानी होगी। जिन विद्यार्थियों ने इसी वर्ष 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है, केवल उन्हें ही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों द्वारा मेडल और सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। यदि आपने भी बढ़ाया है अपने स्कूल या जिले का मान तो जल्दी कराइए रजिस्ट्रेशन और पाइये सम्मान।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed