{"_id":"5cec4e54bdec22077d5bf765","slug":"155899046812-meerut-news63","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेबस दिखे परिजन, पुलिस से खोजबीन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेबस दिखे परिजन, पुलिस से खोजबीन की मांग
विज्ञापन

गंगनहर में कार गिरने का मामला
अंदेशे के चलते देर शाम तक गंगनहर के किनारे बैठे रहे परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सरधना में रविवार तड़के गंगनहर में कार गिरने के मामले में कारोबारियों के परिजनों ने पुलिस से खोजबीन तेज करने की मांग की। कई अंदेशों के चलते परिजन सोमवार देर शाम गंगनहर के किनारे बैठे रहे कि शायद कहीं कार गंगनहर में न गिरी हो। वहीं, पुलिस अफसरों का कहना कि अभी तक यही माना जा रहा कि जहां ब्रेजा कार गंगनहर में गिरी, वहीं तीनों कारोबारियों के मोबाइल की आखिरी लोकेशन सरधना के पास ही थी।
सोमवार दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली और गाजियाबाद के कारोबारियों के परिजन गंगनहर पर पहुंचे तो तमाम अंदेशों को लेकर भावुक हो गए। जिस स्थान पर कार गिरने की बात सामने आई, वहां की स्थिति देखकर बार-बार सीओ सरधना पंकज सिंह से पूछते रहे। जब भी पीएसी के गोताखोर सड़क की तरफ आते तो परिजन उनसे पूछते। देर शाम तब सर्च अभियान रोका गया तो परिजनों मायूस दिखे। रात भी हो गई। लेकिन परिजनों को अपनों का कोई सुराग नहीं लगा।
‘फैक्टरी में चोरी हो गई है, हम जा रहे हैं’
सीओ सरधना पंकज सिंह ने बताया कि विवेक वर्मा और हनी सेतिया गहरे दोस्त हैं। दोनों की पार्टनरशिप भी है। ऐसे में दोनों ने शनिवार रात को चलने से पहले अपने-अपने घर पर यही बताया कि फैक्टरी में चोरी हो गई है। वहां तक जा रहे हैं। जबकि हरिनेक सिंह ने अपने घर पर हरिद्वार जाने के लिए बताया था। रात में जब विवेक और हनी सेतिया घर नहीं लौटे तो परिजनों की बेचैनी बढ़ गई। सुबह परिजन फैक्टरी पहुंचे तो वहां चोरी होना सामने नहीं आया। तीनों दोस्तों के मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आए। रविवार को दिन भर परिजन बेचैन रहे।
विज्ञापन
अमर उजाला की पढ़ी थी खबर
सीओ सरधना का कहना है कि युवा कारोबारियों के परिजनों ने अमर उजाला में सोमवार को खबर पढ़ी कि मेरठ में एक ब्रेजा कार गंगनहर में गिर गई। जिसके बाद सीओ सरधना का सीयूजी नंबर लिया। उसके बाद परिजनों ने सीओ से बात की। सीओ ने बताया कि एक ब्रेजा कार गिरने का मामला सामने आया है। सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
एनडीआरएफ की टीम आज पहुंचेगी
एसपी देहात अविनाश पांडेय का कहना है कि मसूरी नहर में एक बच्चे के डूबने के बाद एनडीआरएफ की टीम ने सोमवार को गाजियाबाद में सर्च अभियान चलाया। जिसके चलते मेरठ को एनडीआरएफ टीम नहीं मिल सकी। पीएसी के गोताखोरों ने ही कार सर्च की। सोमवार रात एसएसपी नितिन तिवारी ने एनडीआरएफ के अधिकारियों से संपर्क किया।
देवरिया की रिंकी का नहीं लगा सुराग
सरूरपुर। बीते शनिवार तड़के 4:45 बजे कांवड़ पटरी मार्ग पर अर्टिगा कार गंगनहर में जा गिरी थी। कार में देवरिया के 11 लोग सवार थे। पांच लोगों की मौत हो गई थी जबकि एक महिला रिंकी तेज बहाव में बह गई थी, जिसका अभी तक सुराग नहीं लगा। थाना प्रभारी धनवीर सिंह का कहना है कि केवल रोहटा पुलिस नहर व रजवाहों मे महिला की तलाश में लगी रही। हालांकि महिला का सुराग नहीं मिल पाया।