फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शबे कद्र की रात फरिश्ते जमीन पर आते हैं

शबे कद्र की रात फरिश्ते जमीन पर आते हैं

Tue, 28 May 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
शबे कद्र की रात फरिश्ते जमीन पर आते हैं
शबे कद्र की रात फरिश्ते जमीन पर आते हैं
विज्ञापन

फलावदा। माह रमजान की आखिरी पांच रातें जिन्हें अरबी में ताक या शबे कद्र की रात भी कहा गया है। पूरे रमजान में 21, 23, 25, 27, 29 वें रोजे की रातें होती हैं। रमजान में जहां इबादत करने के बदले 70 गुना ज्यादा नेकी मिलती है। वहीं, शबे कद्र की रातों में इबादत करने से हजारों रातों की इबादत का सवाब मिलता है।

कुराने पाक में इस बात का जिक्र किया गया कि रमजान की इन ताक रातों में से कोई भी एक रात शबे कद्र की रात होती है। जिसे गुप्त रखा गया है। हुजूर ने फरमाया कि बिना इस बात का फिक्र किए शबे कद्र की रात कौन सी है। बंदों को खुदा की इबादत करनी चाहिए। कुरान शरीफ में जिक्र किया गया है कि शबे कद्र की रात अल्लाह के हुक्म पर फरिश्ते अल्लाह की इबादत करने वाले बंदों को देखने के लिए जमीन पर आते हैं। इनकी इबादत की पल-पल की खबर खुदा को देते रहते हैं। फरिश्तों का जमीन पर आना और खुदा के पास जाकर इबादत करने वालों की जानकारी देने जाने का ये सिलसिला सुबह की अजान तक चलता रहता है। फरिश्ते खुदा से बताते हैं कि कौन बंदा तुझसे अपने गुनाहों की माफी चाहता है और कौन बंदा मगफिरत चाहता है। यह सुनकर अल्लाह अपने बंदों के सारे गुनाह को माफ कर देता है। कुरान में यह भी जिक्र किया गया है कि शबे कद्र की रात को अल्लाह खुद अपने बंदों को पुकारता है। है कोई जो अपने गुनाहों की माफी चाहता है। कोई जो तकलीफों से निजात चाहता है। इस रात में बंदा अपने खुदा से जो कुछ भी मांगता है उसकी दुआ कुबूल की जाती है। कुछ लोग मानते हैं कि शायद 27 रोजे को शबे कद्र की रात होती है। शबे कद्र की रात 21, 23, 25, 27, 29 वीं रातों में से कोई भी एक रात हो सकती है। इस रात को बंदों से गुप्त रखा गया है। इस एक रात इबादत करने का सवाब हजारों रातों की इबादत से ज्यादा बताया है। रमजान के महीने में बड़ों के साथ साथ बच्चे भी इबादत करने से पीछे नहीं रहते हैं। वे भी बढ़-चढ़कर इबादत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed