फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एचटी तार की चिंगारी से दस बीघा ईख जली

एचटी तार की चिंगारी से दस बीघा ईख जली

Tue, 28 May 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
एचटी तार की चिंगारी से दस बीघा ईख जली
एचटी तार की चिंगारी से दस बीघा ईख जली
विज्ञापन

खरखौदा। सरकार विद्युत व्यवस्था को सुधारनेे का दावा कर रही है। वहीं, विभाग की लापरवाही देखो जंगल में अब भी हाईटेंशन लाइन पेड़ों के सहारे चल रही हैं। जिस कारण सोमवार को गांव बधौली में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से दस बीघा गन्ने की फसल जल गयी। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने थाने तथा विद्युत निगम दोनों को ही अपनी शिकायत दी है।

प्रदेश सरकार विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह से सुधरना बता रही है। जहां गांव में भी मीटर लगाकर पीवीसी लाइनों का जाल बिछा दिया है। वहीं गांव व जंगल को भी अलग कर दिया गया है। लाइन सेप्रेसन का कार्य ठेकेदारी में कराया गया था। इस दौरान जहां नया विद्युत पोल लगाने की आवश्यक्ता पड़ी वहां लगाया भी गया। गांव बधौली निवासी ग्रामीणों के अनुसार गांव की लाइन ठीक है, लेकिन जंगल की हाईटेंशन लाइन अब भी विद्युत पोलों के बजाय पेड़ों के सहारे है। जिस कारण आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। जिसमें सोमवार को भी इस हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी गांव बधौली निवासी विजित कुमार पुत्र राजेश्वर दयाल के गन्ने की फसल में जा गिरी। तापमान अधिक होने पर फसल में पिछली फसल की पत्ती फैलने के कारण गन्ने की फसल में आग लग गई। जब तक खेत मालिक व ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक करीब दस बीघा गन्ने की फसल जल गयी। इस मामले में पीड़ित किसान ने थाना तथा विद्युत निगम दोनों को तहरीर दी है। वहीं, थाना प्रभारी ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed