{"_id":"5cec499cbdec220770317db3","slug":"15589892616-meerut-news20","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम के संविदाकर्मी हड़ताल पर गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम के संविदाकर्मी हड़ताल पर गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत निगम के संविदाकर्मी हड़ताल पर गए
मवाना। विद्युत निगम के संविदा कर्मचारी दो माह से मानदेय नहीं मिलने की वजह से सोमवार को हड़ताल पर चले गए तथा धरना दिया। उधर, आंदोलनरत कर्मचारियों से मिलने विद्युत निगम का कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा। जिससे कर्मचारियों में रोष है।
संविदा कर्मचारियों के डिविजन अध्यक्ष नजर अली ने बताया कि उन्हें बीते दो माह से मानदेय नहीं मिला है। वे लगातार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। इसके बावजूद किसी भी अधिकारी ने इस ओर ध्यान देना गवारा नहीं किया है। जिस कारण संविदा कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। वे बच्चों की फीस अदा नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, त्योहार भी नजदीक आ रहा है। मजबूर होकर उनको आंदोलनात्मक कदम उठाना पड़ा है। सभी संविदा कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने धरना दिया। किसी अधिकारी के धरनास्थल पर नहीं पहुंचने से कर्मचारियों में रोष है। वहीं, एक्सईएन एसके निर्भय का कहना है कि कर्मचारी ठेकेदार के अंडर में काम कर रहे हैं। कर्मचारी अपनी मांगों की बाबत ठेकेदार से कोई बात नहीं करते हैं तथा अधिकारियों पर दबाव बनाते हैं। जबकि उनको ठेकेदार से भी बात करनी चाहिए। वह इस संबंध में कोई समाधान निकाल सकेगा। हालांकि उनके स्तर से भी ठेकेदार से वार्ता की जा रही है।