{"_id":"5cec4989bdec22076c4edeac","slug":"155898924118-meerut-news64","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का एक सप्ताह बाद भी सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता का एक सप्ताह बाद भी सुराग नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता का एक सप्ताह बाद भी सुराग नहीं
बहसूमा। कस्बे में विवाहिता को जहर देकर अपहरण करने के मामले में पुलिस एक सप्ताह बाद विवाहिता का सुराग नहीं लगा सकी है। परिजनों का कहना है कि सफेदपोश नेताओं के संरक्षण में आरोपी साक्ष्य मिटाने की फिराक में हैं।
बता दें कि क्षेत्र निवासी मुन्नी देवी पत्नी कंवर सैन ने 21 मई को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी पुत्री वर्षा (24) को उसके सुसराल वाले ने जहरीला पदार्थ खिला दिया था। इलाज के नाम पर कभी बहसूमा तो कभी मवाना व मेरठ भर्ती करने की बात कहते रहे। उसकी पुत्री से उसे नहीं मिलवाया गया था। हार थककर वर्षा की माता ने पति शिवम पुत्र कलवा, देवर नितिन, सास माया व ससुर कलवा निवासी बहसूमा तथा जीजा रोहित के खिलाफ पुत्री को जहर देने, अपहरण करने तथा जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस एक सप्ताह बाद भी विवाहिता को बरामद कराने में नाकाम रही है। जिससे परिजनों में पुलिस के प्रति आक्रोश पनपता जा रहा है। विवाहिता के परिजनों ने सोमवार को थाने में पहुंचकर कुछ सफेदपोश द्वारा आरोपियों को संरक्षण देेने एवं साक्ष्य मिटाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी खुले घूम रहे हैं तथा उनको जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र कांबोज का कहना है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर विवाहिता को बरामद कराया जाएगा। वहीं, क्षेत्र में चर्चा है कि विवाहिता को उसके सुसराल वालों ने उसी दिन जहर देकर हत्या कर उसे कहीं छिपा दिया है।