{"_id":"5ce9ac31bdec2207272c5180","slug":"155881789114-meerut-news151","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषित पानी से फैल रही बीमारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषित पानी से फैल रही बीमारियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदूषित पानी से फैल रहीं बीमारियां
हिंडन और काली नदी के आसपास के 13 गांवों में 27 से लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। स्वास्थ्य विभाग हिंडन और काली नदी के आसपास के 13 गांवों में चिकित्सा शिविर लगवाएगा। यह शिविर 27 से 30 मई तक होंगे। इन गांवों में प्रदूषित पानी से बीमारियों का खतरा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां पहले सर्वे भी कर चुकी है। इसमें काफी संख्या में मरीज मिले थे। गांव कलीना, रजापुर और नारंगपुर में 27 मई को, कैथवाड़ी, जुटौला व किनौनी में 28 मई को, बपारसी, पांचली बुजुर्ग में 29 मई को, ग्राम रसूलपुर उकसिया, कल्याणपुर, जखैड़ा, पिठलौकर व कालंदी में 30 मई को सुबह 10 बजे से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग ने कराया था सर्वे
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि नौ मई को गाजियाबाद में एनजीटी की मीटिंग हुई थी। इसमें स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा शिविर लगाने की हिदायत दी गई थी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में पाया गया था कि पांच साल में तीन गांवों में कैंसर से 28 लोगों की मौत हुई है। 12 वर्तमान में पीड़ित हैं। पीलिया के चार मरीज मिले थे। इन गांवों में बीमारियां फैल रही हैं। पिछले 10 साल में तो स्थिति बदतर हो गई है। कैंसर, पीलिया, हेपेटाइटिस बी और किडनी संबंधी बीमारियों ने लोगों को गिरफ्त में लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने थ्री लेयर सर्वे कराया था। पहला आशा कार्यकर्ताओं से, दूसरा एएनएम से और तीसरा स्वास्थ्य विभाग की टीम से।