फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गोकशी करते दो दबोचे

गोकशी करते दो दबोचे

Sat, 25 May 2019 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
गोकशी करते दो दबोचे
गोकशी करते दो दबोचे
विज्ञापन

मुंडाली। पुलिस ने गोकशी करते दो लोगों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उनसे गाय का मीट एवं औजार बरामद किए हैं। वहीं, दोनों को जेल भेज दिया है।
मुंडाली एसओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम आड़ एवं नंगला कबूलपुर की सीमा पर एक खेत में गोकशी की जा रही है। पुलिस ने सूचना पाकर दबिश दी। एसओ ने बताया कि उन्होंने एक जिंदा गाय तथा करीब 25 किलोग्राम मीट पकड़ा। वहीं, फैयाज निवासी आड़ थाना मुंडाली एवं जुल्फिकार निवासी मुंडाली को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने मीट का मुंडाली पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव कुमार को बुलाकर परीक्षण कराया। उन्होंने प्रथमदृष्टया मीट गाय का बताया। वहीं, परीक्षण के लिए मीट का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। पुलिस ने मीट को जमीन में दबवा दिया है। पुलिस ने बताया कि गाय को एक पशुपालक की जिम्मेदारी में सौंप दिया है। वहीं, गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों से कुल्हाड़ी, रस्सा, छुरी, बांट-तराजू एवं कटान के उपकरण बरामद किए हैं। एसओ आशुतोष कुमार ने आड़ व नंगला कबूलपुर पहुंचकर ग्रामीणों को गोकशी किसी भी सूरत में नहीं होने देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed