फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कैँट विधानसभा ने बचाया, बाकी ने डुबाया

कैँट विधानसभा ने बचाया, बाकी ने डुबाया

Fri, 24 May 2019 03:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 03:07 AM IST
विज्ञापन
कैँट विधानसभा ने बचाया, बाकी ने डुबाया
जीत मिली पर खुली कलह की पोल
विज्ञापन

मेरठ। लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 के आंकड़ों पर अगर गौर करें तो भाजपा संगठन वोट बैंक को कैश नहीं कर पाया। इसके अलावा भाजपा के अंदरूनी झगड़े ने भी कहीं न कहीं झटका दिया। सिर्फ कैंट विधानसभा ही ऐसी रही, जो भाजपा की न केवल इज्जत बचाने में कामयाब रही, बल्कि जीत के द्वार पर भी पहुंचा दिया।

पिछले लोकसभा चुनाव में कुल 1761618 मतदाता थे, जिनमें से 1108171 वोट डाले गए थे। इस बार लोकसभा चुनाव में 18.88 लाख वोट थे, जिनमें 12,12,076 ने मतदान किया था। ऐसे में दोनों चुनाव के मतदान के रुझान पर अगर गौर करें तो भाजपा संगठन मतदान के दिन कहीं न कहीं पूरी तरह फेल नजर आया। अहम बात ये रही कि भाजपा को सबसे बड़ा झटका शहर विधानसभा में लगा, जहां पर पिछले चुनाव की तुलना में गठबंधन प्रत्याशी ने अच्छी बढ़त बनाई। आमने सामने की भिड़ंत में तय था कि मुकाबला करीबी होगा, लेकिन इतना करीबी होगा यह किसी ने नहीं सोचा था। वर्चस्व की लड़ाई में मुस्लिमों के वोट बंटने की उम्मीद संजोए भाजपाइयाें का सपना टूट गया और मुस्लिम मतों का पूरी तरह एकतरफा ध्रुवीकरण रहा। इसके साथ ही अनुसूचित जाति के मतदाताओं ने भी बसपा प्रत्याशी के पक्ष में एकजुट होकर वोट डाले। लेकिन भाजपा अपने वोटरों को घर से निकालने में ही कामयाब नहीं हो सकी। यदि भाजपा के पक्ष में कैंट विधानसभा में थोड़ा भी मतदान और कम हो जाता तो भाजपा को अपनी इज्जत बचानी भारी पड़ जाती। क्योंकि शहर विधानसभा के भाजपा बहुल गढ़ ब्रह्मपुरी जैसे मोहल्लों में भी बसपा के पक्ष में मतदान हुआ। मतगणना के दौरान आए इन तथ्यों से स्पष्ट हो गया कि भाजपा संगठन चुनाव में पूरी तरह फेल नजर आया। यदि भाजपा को यह जीत मिली तो सिर्फ मोदी फैक्टर के कारण ही हासिल हुई।
विज्ञापन


2019 में मिले विधानसभावार मत
विधानसभा भाजपा बसपा
किठौर 109222 131039
कैंट 168074 65322
शहर 79241 109637
दक्षिण 122496 152209
हापुड़ 103419 119839

2014 में मिले विधानसभावार मत
विधानसभा भाजपा बसपा व सपा के वोट का जोड़
किठौर 94893 120507
कैंट 153448 59892
शहर 81690 98237
दक्षिण 107901 132580
हापुड़ 93966 100602
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed