फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   तहसील परिसर में बंदरों का आंतक, दूसरी मंजिल का रोका रास्ता

तहसील परिसर में बंदरों का आंतक, दूसरी मंजिल का रोका रास्ता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
तहसील परिसर में बंदरों का आंतक, दूसरी मंजिल का रोका रास्ता
तहसील परिसर में बंदरों का आतंक, दूसरी मंजिल का रोका रास्ता
विज्ञापन


मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र में तहसील परिसर पर मंगलवार को बंदरों के आतंक सेे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बंदरों के खौफ के चलते दूसरी मंजिल पर लोगों का आवागमन घंटों बाधित रहा।

कोतवाली क्षेत्र की अनेक कॉलोनियों में कई बार आवारा बंदरों के हंगामे और हमले की खबरें सुनने में आती हैं। मोदी समूह के खाली पड़े मिलों के आसपास बसी कॉलोनियों जैसे देवेंद्रपुरी, महेंद्रपुरी, लंकापुरी आदि में बंदरों का विशेष आतंक रहता है। इसका कारण खाली पड़े मिलों की इमारतों में बंदरों ने बसेरा बनाया हुआ है। मगर, मंगलवार को बंदरों के दल ने तहसील मुख्यालय पर ही धावा बोल दिया। दर्जन भर से अधिक बंदरों ने तहसील की दूसरी मंजिल में हंगामा किया। बंदरों ने तहसील के जीने की सीढ़ियों पर कब्जा कर लिया, जिसके चलते आवागमन बाधित हो गया। बंदर घंटों जीने पर आराम फरमाते रहे। बंदरों को देखकर लोगों को जीने पार करने की हिम्मत नहंीं हुई। दूसरी मंजिल पर स्थित खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने हिम्मत करके बंदरों को भगाया। तहसीलदार राजबहादुर सिंह ने बताया कि तहसील परिसर में बंदरों के प्रवेश का यह पहला वाक्या है। आवारा बंदरों की समस्या पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed