फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जनता रोड पर वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद

जनता रोड पर वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद

Tue, 21 May 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
जनता रोड पर वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद
जनता रोड पर वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद
विज्ञापन

सहारनपुर। लोकसभा निर्वाचन की 20 मई को मतगणना के दौरान जनता रोड स्थित वेयर हाउस पर यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन करने के लिए जनता रोड, पुंवारका रोड पर भारी एवं हल्के वाहनों के यातायात डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। जनता रोड की ओर किसी भी भारी वाहन को नहीं आने दिया जाएगा।

डायवर्जन सुबह पांच बजे से लागू हो जाएगा। कोई भी भारी, हल्का वाहन मतगणना स्थल की ओर नहीं आने दिया जाएगा। एसएसपी दिनेश कुमार ने यातायात प्रभारी को निर्देश दिया है कि यातायात पुलिस के पास उपलब्ध क्रेन को पर्याप्त पुलिस बल के साथ पार्किंग व्यवस्था एवं डायवर्जन को लागू कराने के लिए पार्किंग स्थल पर तैनात करेंगे।
विज्ञापन

यह रहेगी रूट डायवर्जन व्यवस्था
1- बरौली तिराहा, बेहट की ओर से किसी भी प्रकार का भारी वाहन पुंवारका चौकी, वेयर हाउस की ओर नहीं आने दिया जाएगा।
2- देहात कोतवाली निरीक्षक द्वारा किसी भी प्रकार का भारी वाहन पुरानी चुंगी पर नहीं आने दिया जाएगा।
3- सभी प्रकार के छोटे, बड़े वाहन भारत माता चौक से राकेश केमिकल की ओर न जाकर पहलवान पीर की ओर से जेल चुंगी होकर जाएंगे।
4- थाना प्रभारी जनकपुरी किसी प्रकार का भारी, हल्का वाहन जनता रोड, पुंवारका तिराहे की ओर नहीं जाने देंगे।
नोट - पुंवारका तिराहे से वेयर हाउस जाने वाले मार्ग पर मतगणना व्यवस्था में लगे वाहनों के अलावा अन्य सभी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।
पार्किंग व्यवस्था
1- मतगणना कार्य में लगे अधिकारी, मतगणना कर्मी एवं मीडिया कर्मियों के वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था महाराज सिंह कालेज के मैदान पर रहेगी।
2- समस्त प्रत्याशी एवं मतगणना अभिकर्ताओं के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था महाराज सिंह कालेज के मैदान में नियत स्थल पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed