{"_id":"5ce31778bdec2207215a49b6","slug":"1558386604116-meerut-news82","type":"story","status":"publish","title_hn":"6 माह से पुलिस कर रही थी तलाश, प्रेमी से शादी कर थाने पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 माह से पुलिस कर रही थी तलाश, प्रेमी से शादी कर थाने पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
6 माह से पुलिस कर रही थी तलाश, प्रेमी से शादी कर थाने पहुंची
मेरठ। मेडिकल थाना पुलिस जिस अपहृत युवती को छह माह से तलाशने में जुटी थी सोमवार को वह अपने प्रेमी के साथ मेडिकल थाने पहुंची। युवती ने पुलिस से कहा कि उसने अपने प्रेमी से शादी कर ली है, उसके पति को परेशान न किया जाए। इस दौरान युवती अपने पति को लेकर थाना परिसर में बने मंदिर में पहुंची और पुजारी से आशीर्वाद लिया। पुलिस ने कोर्ट में युवती के बयान दर्ज कराए हैं।
मेडिकल क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय युवती दो अक्तूबर 2018 को प्रेेमी के साथ फरार हो गई थी। युवती के परिजनों ने आरोपी शुभम के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। युवती के परिजन लगातार कार्रवाई की मांग करते हुए युवती की बरामदगी की मांग कर रहे थे, लेकिन युवती और उसके प्रेमी का पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार को वह युवती अपने प्रेमी के साथ मेडिकल थाने पहुंची। इस दौरान दौरान युवक के परिजनों ने युवक से कहा कि वह थाने से अलग हो जाए, क्योंकि मुकदमा दर्ज है। बाद में युवती ने एसओ मेडिकल कैलाश चंद से कहा कि उसका अपहरण नहीं हुआ था, उसने अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली। वह बालिग है। युवती ने आरोप लगाया कि पुलिस उसके पति के परिजनों को परेशान कर रही है। जिसके बाद महिला पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए और उसका मेडिकल कराया। एसओ मेडिकल का कहना है कि मंगलवार को कोर्ट में युवती के 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। उसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
बाइक पर मेडिकल कराने लेकर पहुंची पुलिस
मेडिकल पुलिस युवती का मेडिकल कराने बाइक पर लेकर पहुंची। बाइक पर पुरूष सिपाही के साथ एक महिला कांस्टेबल भी साथ में थी। इस दौरान थाने में युवक शुभम के परिजनों का भी जमावड़ा लगा हुआ था।