{"_id":"5c632c77bdec22736842245f","slug":"15500034277-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों का दिल्ली में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों का दिल्ली में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वकीलों का दिल्ली में प्रदर्शन
मेरठ। बार कौंसिल ऑफ इंडिया के प्रस्ताव पर अधिवक्ता कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए मंगलवार को देश भर के वकीलों के साथ मेरठ के वकीलों ने भी दिल्ली में पहुंचकर अपनी मांगों के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया। मेरठ में वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जानी ने बताया कि बार कौंसिल ऑफ इंडिया द्वारा दो फरवरी को पारित प्रस्ताव अनुपालन में मेरठ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के नेतृत्व में बस व कारों के माध्यम से नई दिल्ली पाटियाला हाउस पहुंचे। जहां से देश की विभिन्न बार एसोसिएशन के वकील भी शामिल हुए और उनके साथ पैदल मार्च करते हुए जंतर मंतर पर पहुंचे। जहां धरना-प्रदर्शन में भाग लिया। धरने को मेरठ के वकीलों ने भी संबोधित किया। बार कौंसिल ऑफ इंडिया के पारित प्रस्ताव के अनुपालन में केंद्र सरकार से अपनी मांगे रखी। मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया गया। मेरठ से धरने में शामिल होने वाले अधिवक्ताओं में पूर्व अध्यक्ष उदयवीर राणा, सतीश चंद गुप्ता, जितेंद्र बना, अशोक पंडित, मनोज बंसला, योगेश पालीवाल, लवकेश आनंद, जगदीश सिंह, कुलदीप शर्मा, झम्मन सिंह वर्मा, कविता सेठी, अतुल सबरवाल, श्याम सिंह आदि ने मौजूद रहे।