{"_id":"5c102103bdec2212d072fe4f","slug":"15445609391-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के सहयोग से प्रदेश में दोबारा अव्वल स्थान प्राप्त करेंगी नगर पालिका : अय्यूब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के सहयोग से प्रदेश में दोबारा अव्वल स्थान प्राप्त करेंगी नगर पालिका : अय्यूब
Updated Wed, 12 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
2019 में जलभराव की समस्याओं से मिलेगी निजात: चेयरमैन
- चेयरमैन के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण
- नगर की समस्याओं पर अमर उजाला संवाददाता ने की चेयरमैन से बातचीत
मवाना। नगर निकाय चुनाव को पूर्ण हुए एक वर्ष बीत चुका है। चुनाव के दौरान उम्मीदवारों ने तमाम वायदे किए। कई पूरे हुए तो कई वादे आज तक पूरे नहीं हो सके है। नगर की तमाम समस्याओं को लेकर सभासदों के साथ नगर के लोगों ने इस एक वर्ष में काफी विरोध भी किया। प्रदेश के अंदर कभी अव्वल स्थान पाने वाली मवाना नगर पालिका आज दोबारा अव्वल स्थान पाने के लिए जद्दोजहद में लगी हुई है। एक वर्ष में नगर के अंदर गहराई समस्याएं व नगर में हुए कार्य को लेकर अमर उजाला संवाददाता शरद गुप्ता से चेयरमैन मोहम्मद अय्यूब कालिया के साथ हुई बातचीत के कुछ अंश...
सवाल : दो बार सभासद का चुनाव जीतने के बाद चेयरमैन पद का चुनाव जीतने के बाद कैसा अनुभव कर रहे है?
उत्तर : दो बार सभासद का चुनाव जीतने के बाद जनता की सेवा की। चेयरमैन का चुनाव जीतने के बाद एक वर्ष में भी जनता की हर समस्या दूर करने का प्रयास कर रहा हूं।
सवाल : चुनाव के दौरान आपके प्रमुख मुद्दे क्या-क्या थे?
उत्तर : नगर के विकास को लेकर मैंने अपने चुनाव का एजेंडा रखा था। नगर में साफ सफाई, नाली-खडंजें, पार्कों का सौंदर्यीकरण आदि प्रमुख मुद्दे थे।
सवाल : नगर की प्रमुख समस्या जलभराव को लेकर पालिका की ओर से क्या कदम उठाया गया?
उत्तर : नगर की जलभराव की समस्या पूर्व बोर्ड की देन है। चौहान चौक के पास पूर्व बोर्ड ने सीवर लाइन डलवा दी थी। जिस कारण हल्की सी बारिश में जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है। उसको खत्म करने के लिए पालिका जल्द ही पाइप को निकलवाकर समस्या का निस्तारण करेगी।
विज्ञापन
सवाल : नगर में पेयजल समस्या बरकरार है। सालों पहले एक टंकी का निर्माण कराया गया था। पेयजल समस्या से निपटने के लिए क्या कदम उठाएं गए?
उत्तर : नगर में पेयजल की समस्या को खत्म करने के लिए नई टंकी के निर्माण को लेकर प्रस्ताव पास किया गया है। साथ ही नगर में पांच सबमर्सिबल लगवाएं गए है। फिलहाल दो ट्यूबवैल खराब है। बजट के अभाव में ट्यूबवैल सही नहीं हो सकी है। शासन को लिखकर प्रस्ताव भेज दिया गया है।
सवाल : प्रदेश में कभी अव्वल स्थान पर रही नगर पालिका के स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में पिछड़ने का कारण ?
उत्तर : वैसे तो नगर के लोगों, सभासदों व प्रशासन का पूरा सहयोग रहा। लेकिन उस दौरान मैं भी चेयरमैन पद पर नया था। सभी व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने में समय लगा। यहीं वजह रही कि तालमेल सही न होने के कारण नगर पालिका स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 में पिछड़ गई।
सवाल : 2019 में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर क्या राय है?
उत्तर : नगर पालिका स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में भी भाग ले रही है। जनता, सभासद, कर्मचारियों का पूर्ण समर्थन मिल रहा है। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस बार पालिका दोबारा अव्वल स्थान प्राप्त करेगी।
सवाल : एक वर्ष में कितने रुपये के प्रस्ताव पास किए और कितनों पर अब तक कार्य शुरू हुआ?
उत्तर : चेयरमैन बनने के एक वर्ष के भीतर लगभग 12-13 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए गए है। सभी पर कार्य चल रहे है। जिन पर कार्य शुरू नहीं हुआ है। उनके ठेकेदारों को नोटिस जारी कर कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए है।