{"_id":"5c1020ffbdec22414c64456e","slug":"15445609358-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग अलग सड़क दुर्घटना में महिला समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग अलग सड़क दुर्घटना में महिला समेत तीन घायल
Updated Wed, 12 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। मखदूमपुर मार्ग पर सोमवार देर रात कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी के चिकित्सकों ने दोनों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। वहीं, मवाना थाने के सामने बाइक की टक्कर से एक आशा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।
ग्राम अलीपुर मोरना निवासी देवेंद्र पुत्र श्याम सिंह व राहुल पुत्र मदन सोमवार देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। मवाना-मखदूमपुर मार्ग पर पहुंचने के बाद एक अज्ञात कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से दोनों को मेरठ स्थित एक अस्पताल में रेफर कर दिया। वहीं, गगसौना निवासी सुनीता आशा का कार्यकर्ता है। वह मंगलवार को सीएचसी मवाना में जा रही थी। मवाना थाने के सामने पहुंचते ही एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें सुनीता घायल हो गई। उसे सीएचसी मवाना में भर्ती कराया गया। सीएचसी मवाना के चिकित्सक अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि आशा की सेहत में सुधार है। टक्कर लगने से चोट आई है। फिलहाल थाने पर अभी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।