फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नगरीय समाधान दिवस पर की शिकायत।

नगरीय समाधान दिवस पर की शिकायत।

Tue, 11 Dec 2018 02:09 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
नगरीय समाधान दिवस पर की शिकायत।
व्यापारी पहुंचे थे कसबे की कई समस्या बताने, कर्मचारी को शिकायती पत्र देकर लौटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। नगर पालिका परिषद शासन के निर्देशों और जनता की समस्याओं के प्रति कितना गंभीर है। इसका उदाहरण सोमवार को मिला। जब समाधान दिवस पर पालिका का सिर्फ एक कर्मचारी ही बैठा नजर आया और अधिकारी नदारद रहे। ऐसे में तमाम व्यापारी शिकायतों का पुलिंदा कर्मचारी को सौंपकर वापस चले आए।
समाधान दिवस पर पालिका मवाना में कसबे के व्यापारी समस्याएं बताने पहुुंचे। इन व्यापारियों ने बताया कि पालिका द्वारा दी जा रही वाई-फाई सुविधा शुरू कराने के लिए बार बार लिखित शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं होने, पालिका द्वारा मुख्य चैराहों पर साउण्ड सिस्टम लगाया गया था वो खराब पड़ा है उसे ठीक कराने लिए भी कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई अभी तक नहीं हुई। इससे नगर की जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मवाना के मुख्य रास्तों पर हाइटगेज लगाये गये थे और वो प्रात: 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक बंद रहते थे। जिससे नगर के मुख्य मार्गो में बड़े वाहन नहीं घुस पाते थे और जाम नहीं लगता था। लेकिन वो व्यवस्था अब नहीं है, उसको पुन: शरु कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर में आवारा कुत्तो का नगर में आंतक बढ़ गया जो कि रात्रि में आने-जाने वाले राहगीरों के काटते है और दुकानों के आगे गंदगी फैलाते है। आवारा कुत्तों को पकड़वाए जाने की मांग की। प्रीतनगर कॉलोनी की खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने, छतरी वाले नल के सामने गली में एक लाइट 1 साल से खराब पड़ी है तथा उसी के पास लगी सोलर लाइट भी खराब पड़ी है। उसे ठीक कराने के साथ ही पूर्व के समाधान दिवस में आई समस्याओं का निस्तारण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी एसोसिएशन ने इस बात पर नाराजगी जताई कि समाधान दिवस में 11 बजे तक कोई अधिकारी उपस्थित नहीं हुआ था। शिकायत करने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्ष शैवाल दुबलिश, मौ. नदीम, राजबीर चैाधरी, अहमद हसन, असजद, सोनू सूर्या, मांगेराम मित्तल, देवेन्द्र कुमार, गौरव रस्तोगी, शिव कुमार सैनी, मौ. अकरम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed