फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   700 छात्र छात्राओं के जीवन से खिलवाड

700 छात्र छात्राओं के जीवन से खिलवाड

Tue, 11 Dec 2018 02:09 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
700 छात्र छात्राओं के जीवन से खिलवाड
तपेश त्यागी
विज्ञापन

खरखौदा। हापुड़ रोड स्थित गांव घोसीपुर के समीप एमडीए की जमीन पर शहर का कूड़ा डाला जा रहा है। इसकी जद में घोसीपुर, हाजीपुर, जाहिदपुर, लोहियानगर समेत प. बक्शी दास स्मारक इंटर कॉलेज भी है। इसमें करीब सात सौ छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। उक्त जमीन पर पहले भी कूड़ा डाला जाने लगा था। इसके साथ शहर में मरने वाले मवेशियों को भी यहां डाला जाने लगा। इससे उठने वाली दुर्गंध से बच्चे और बडे़ बीमार होने लगे। बच्चों को सांस संबंधी रोग, उल्टी एवं अन्य बीमारियां होने लगीं। करीब दस वर्ष पहले भी यहां कूड़ा डाले जाने का विरोध किया गया था। यहां छात्र-छात्राओं ने रोड जाम कर तत्कालीन एसडीएम को भी बंधक बना लिया था। उस समय नगर निगम ने यहां कूड़ा डालना बंद करा दिया था। अब फिर से उक्त स्थान पर कूड़ा डालना शुरू कर दिया। कूड़े के साथ मरने वाले आवारा पशुओं के शवों को भी यहां खुले में फेंका जा रहा है। जिससे कूड़ाघर से सटे स्कूल में दुर्गंध से बच्चों को पांच घंटे बिताना मुश्किल हो रहा है। कई बार जब छात्राओं को उल्टी एवं अन्य शिकायतें होती हैं तो स्कूल प्रबंधन को उन्हें घर पहुंचाना पड़ता है। इस समय बीते दो दिन से कूडे़ के आसपास किसी ने आग लगा दी। जिससे सोमवार सुबह से ही धुआं स्कूल परिसर में भर रहा। इससे करीब दो दर्जन छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। जिस पर स्कूल प्रबंधन उनका उपचार कराया तथा उनके घर भेज दिया।

स्कूल के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार समेत स्टाफ का कहना है कि सरकार जहां घरों में चूल्हा जलाने से प्रदूषण होना बता रही है। खेतों में पराली जलाने पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद कूडे़ से निकलने वाला धुआं सात सौ बच्चों एवं दर्जन भर स्टाफ को नुकसान पहुंचा रहा है। प्रधानाचार्य ने इस मामले में प्रशासन समेत मुख्यमंत्री को भी शिकायत कर दी है। नगर निगम ने इसका निस्तारण नहीं किया है।
विज्ञापन

यह समस्या बच्चों के जीवन से जुड़ी है। इस मामले में प्रशासन समेत मुख्यमंत्री को भी शिकायत भेजी जा चुकी हैं। इसके बावजूद नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उसे सात सौ छात्र-छात्राओं के जीवन की परवाह नहीं है। -देवेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

यह समस्या गंभीर है। बच्चों के जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्हें कभी भी महामारी घेर सकती है। इस मामले में नगरायुक्त से बात कर जल्द समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।-निशा अनंत, एसडीएम सदर

यह मामला संज्ञान में नहीं है। वे स्वयं वहां जाकर इस समस्या को देखेंगे तथा इसका समाधान कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डॉ. गजेंद्र सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम मेरठ
मुख्य बातें
घोसीपुर गांव के समीप एमडीए की जमीन पर डाला जा रहा है कूड़ा
दुर्गंध और धुएं से बिगड़ रही छात्र-छात्राओं तबीयत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed