{"_id":"5c0442f0bdec2241c2633f4b","slug":"15437831956-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम दलित है इसलिए काट दी गांव की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम दलित है इसलिए काट दी गांव की बिजली
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एदलपुर बगीची गांव की बिजली रविवार देर शाम तक भी नहीं जोड़ी गई
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के गांव एदलपुर बगीची की बिजली काट दिए जाने पर ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका कहना है कि चंद उपभोक्ताओं द्वारा बिल जमा नहीं करने पर पूरे गांव की बिजली काट देने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने बिल समय से जमा किया इसके बावजूद वे अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
कुन्हैड़ा बिजलीघर से एदलपुर गांव में सप्लाई की जा रही हैं। यहां लगभग 45 कनेक्शन हैं, जिनमें से 12 उपभोक्ता बाढ़ के कारण नष्ट हुई फसल के चलते बिल जमा नहीं कर पाए। विद्युत निगम कर्मचारियों ने शुक्रवार सुबह पूरे गांव की बिजली काट दी। यह रविवार देर शाम तक भी सुचारू नहीं की गई। ग्रामीण सुभाष चंद, चरण सिंह, फूल सिंह, राजपाल, वीरपाल, ब्रजपाल, होशियार सिंह, महेंद्र, सतपाल, हरपाल, रामशरण, धर्मवीर, रामरतन, मेनपाल, प्रेम सिंह आदि का कहना है कि उन्होंने समय पर बिल कर रखा है। इसके बावजूद उनकी बिजली काट दी गई। उन्होंने कहा कि गांव दलित बहुल होने के कारण उनका शोषण किया जा रहा है। विद्युत निगम के अधिकारी भी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। हंगामा करने वालों ने लोकसभा चुनाव में भाजपा सरकार का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
विधायक के आदेश को दिखाया ठेंगा
एदलपुर बगीची गांव की विद्युत आपूर्ति ठप किए जाने का मामला हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक के सामने पहुंचा तो उन्होंने तत्काल अधिकारियों से वार्ता कर विद्युत आपूर्ति सुचारु करने के लिए कहा। वहीं, उनके आदेश को ठेंगा दिखाते हुए रविवार देर शाम तक आपूर्ति सुचारु नहीं की गई।
विज्ञापन
गांव में अधिकतर उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नहीं किया है। ऊपर से आदेश थे, इसलिए बिजली काटी गई। फिलहाल बिजली सुचारु करने के निर्देश दिए हैं। कुछ उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं, यदि उनके घरों में बिजली चालू मिली तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।-निर्भय, अधिशासी अभियंता हस्तिनापुर
उच्चाधिकारियों के आदेश पर गांव की आपूर्ति बंद की गई है। अधिकारियों के आदेश के बाद ही आपूर्ति सुचारू की जाएगी।-प्रेमपाल सिंह, अवर अभियंता, विद्युत उपखंड कुन्हैड़ा