{"_id":"5bf9ae0ebdec2241a6447263","slug":"15430897251-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरधना में मीजिल्स रूबैला अभियान की सफलता को जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरधना में मीजिल्स रूबैला अभियान की सफलता को जागरूकता रैली
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूबैला टीकाकरण अभियान की जानकारी दी
सरधना। नगर के मोहल्ला गंज बाजार में शनिवार को मीजिल्स रूबैला टीकाकरण अभियान की सफलता को लेकर स्वास्थ्य विभाग, जनहित एवं स्वास्थ्य सेवा समिति के तत्वावधान में जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली के माध्यम से मीजिल्स रूबैला अभियान के बारे में लोगों को बताया गया। रैली को डॉ. श्रीराम प्रेमी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया गया कि नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को खसरा जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए यह टीका लगाया जा रहा हैं। जागरूकता रैली गंज बाजार, बेलदारान, अशोक स्तंभ, बुध बाजार होते हुए वापस गंज बाजार स्थित कार्यालय पर आकर समापन हुआ। जागरूकता रैली में डॉ. महेश सोम, मिर्जा इस्माइल, शबाना खातून आदि शामिल रही। 26 नवंबर से इस अभियान की शुरूआत होने जा रही हैं।