{"_id":"5bf9ad36bdec22415b095de6","slug":"154308950911-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल के पैसे नहीं देने पर दो पक्षों में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल के पैसे नहीं देने पर दो पक्षों में हंगामा
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल के पैसे नहीं देने पर दो पक्षों में हंगामा
सरधना। पुलिस चौकी के निकट मेरठ रोड स्थित पेट्रोल पंप पर 100 रुपये के लेन देन को लेकर शनिवार शाम को सेल्समैन व बाइक सवार युवकों के बीच गाली-गलौच हुई। बाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट व जूतम पैजार हुई। संघर्ष की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
पुलिस चौकी के निकट स्थित विकास फिलिंग स्टेशन-पेट्रोल पंप पर शनिवार शाम को बाइक सवार युवकों द्वारा पेट्रोल के 100 रुपये नहीं देने पर हंगामा खड़ा हो गया। पेट्रोल पंप पर बेगमाबाद निवासी युवक ने 100 रुपये का पेट्रोल डलवाया और जब सेल्समेन गोटका निवासी रामबीर ने रुपये मांगे तो उसने रुपये नहीं होने की बात कहते हुए पैसे देने से मना कर दिया और बाद में देने की बात कही। सेल्समैन ने रुपये नहीं लाने तक बुलेट बाइक को वहीं खड़ी करने को कहा। जिस पर बुलेट सवार एक युवक को बाइक के पास छोड़कर रुपये लाने की बात कहकर वहां से चला गया। आरोप है कि वह तीन चार युवकों के साथ पहुंचा और सेल्समैन के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसमें सेल्समैन रामबीर को चोट लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बुलेट सवार युवकों को हिरासत में ले लिया। इसी बीच बुलेट सवार युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंचे और बताया कि युवक पर्स घर भूल गया था। जिसके बाद उन्होंने पेट्रोल के रुपये दिए और हंगामा शांत हुआ। इस मामले में पेट्रोल पंप के संचालक नसीम कुरैशी ने बताया कि 100 रुपये के पेट्रोल को लेकर हंगामा हो गया था, बाद में रुपये देने पर मामला निबट गया। मामले में पुलिस को सूचना दी गई थी।
खास बातें:
- 100 रुपये के लेन-देन को लेकर हुई दो थी दो पक्षों में गाली-गलौच
- मौके पर पहुंचे परिजन, पैसे देने पर निबटा मामला