{"_id":"5bf9ac4fbdec22417810c1ba","slug":"154308927813-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में पैसा खत्म, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम में पैसा खत्म, लोग परेशान
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटीएम हुए खाली, लोग परेशान
मवाना। गंगा स्नान की छुट्टी के चलते तीन दिन तक बैंक बंद रहेंगे। जिसके चलते लोग एटीएम का सहारा ले रहे थे। शहर के अधिकतम एटीएम शानिवार को ही खाली हो गए जिसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। एटीमए में पैसा खत्म होने के कारण लोग दिनभर इधर से उधर घूमते नजर आए।
बताते चले कि गंगा स्नान, माह का चौथा शनिवार व रविवार के चलते बैंक बंद है। बैंक बंद होने के कारण पहले ही एटीएम में पैसा डाल दिया गया था। नगर निवासी आशीष, अभिषेक, मोहसीन, जाकिर आदि ने बताया कि पहले ही दिन नगर के कई एटीएम दम तोड़ गए और शनिवार को बाकी बचे एटीएम ने भी पैसा उगलना बंद कर दिया। जिस कारण एटीएम पर ताले लटके नजर आए। एटीएम में पैसा नहीं होने के कारण दिनभर लोग परेशान रहे। रोजाना की जरुरतमंद चीजों के लिए लोग उधार के ही भरोसे दिखे। लोगों ने एटीएम में पैसों की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
खास बातें:
गंगा स्नान के चलते रविवार तक बैंकों में है छुट्टी