फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गुरूद्वारा सीरी सिंह सभा कासमपुर माछरा मे गुरूनानक जी का 550वां जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

गुरूद्वारा सीरी सिंह सभा कासमपुर माछरा मे गुरूनानक जी का 550वां जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

Sat, 24 Nov 2018 02:39 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
गुरूद्वारा सीरी सिंह सभा कासमपुर माछरा मे गुरूनानक जी का 550वां जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व नगर कीर्तन
विज्ञापन


माछरा। गुरुद्वारा सीरी सिंह सभा कासमपुर माछरा में गुरुनानक देव के 550वें प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नगर कीर्तन निकाला गया। सिख समाज के लोगों ने रास्तों पर झाडू लगाकर साफ-सफाई की।

शुक्रवार को कासमपुर माछरा में स्थित गुरुद्वारा सीरी सिंह सभा में गुरुनानक देव का 550वें प्रकाश पर्व पर विशेष कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। ट्रैक्टर-ट्राली में निष्काम अखंड कीर्तन जत्थे की सबद कीर्तन मंडली ने ब्लॉक कार्यालय, मुख्य बाजार, बड़ा मंदिर, बिचपट्टी, द्वारा की पट्टी, धर्मशाला मार्ग, कासमपुर, नंगली अब्दुल्ला आदि मोहल्लों से नगर कीर्तन निकाला। ग्रामीणों ने जगह-जगह फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। नगर कीर्तन भ्रमण करते हुए गुरुद्वारा साहिब में समाप्त हुआ। सिख समाज के पुरुषों, महिलाओं, बच्चों ने रास्ते में झाडू लगाकर सफाई की। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी माछरा के सदस्य बुद्ध सिंह, बहादुर सिंह, दीप सिंह, पवन सिंह, अशोक सिंह, कुलदीप सिंह, सींटू सिंह व जसमत सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed