फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कोर्ट के आदेश पर विनोद मैनेजर पक्ष की तहरीर पर एक महिला समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

कोर्ट के आदेश पर विनोद मैनेजर पक्ष की तहरीर पर एक महिला समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 23 Nov 2018 02:23 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर विनोद मैनेजर पक्ष की तहरीर पर एक महिला समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
विज्ञापन

सरधना। औरंगनगर रार्धना में 18 नवंबर को पुरानी रंजिश में एक शादी समारोह में विनोद मैनेजर व मनवीर उर्फ कालू के बीच विवाद हो गया। मनवीर उर्फ कालू की पत्नी ने इस मामले में विनोद मैनेजर समेत 9 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं विनोद मैनेजर ने भी मनवीर पक्ष पर घर में घुसकर तमंचे से फायर करने और रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराने को तहरीर दी थी। पुलिस ने विनोद की तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की। विनोद ने इस संबंध में कोर्ट का सहारा लिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को विनोद पक्ष की तहरीर पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिसमें विनोद कुमार पुत्र महिपाल की तहरीर पर पुलिस ने मनवीर व मामचंद पुत्रगण छबीला, गौरव व छोटू पुत्रगण मनवीर उर्फ कालू व कुलदीप पुत्र मामंचद के साथ रूकमेश पत्नी मनवीर उर्फ कालू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं। जहां एक तरफ मनवीर उर्फ कालू पक्ष दर्ज मुकदमे में विनोद पक्ष के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग पर अड़ा है। वहीं विनोद पक्ष की तरफ से भी मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर दूसरे पक्ष की तहरीर पर पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप लगाते हुए परिवार समेत आत्महत्या करने की बात कही हैं। फिलहाल औरंगनगर में पुरानी रंजिश के चलते हुआ यह विवाद थमने के बजाय गर्माता जा रहा हैं। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने विनोद पक्ष का मुकदमा कोर्ट के आदेश पर दर्ज होने की जानकारी दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed